आज के बॉलीवुड समाचार: 27 सितम्बर 2021

Top 5 NewsTop 5 News

नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी कार्तिक आर्यन की धमाका

Kartik Aaryan starrer ‘Dhamaka’ to release on Netflix

बॉलीवुड स्टार कार्तिक आर्यन की अपकमिंग फिल्म धमाका को लेकर ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने बड़ा ऐलान किया है। नेटफ्लिक्स ने इस फिल्म का एक टीजर वीडियो रिलीज कर बताया कि ये फिल्म जल्दी ही नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम की जाएगी. 

बिग बॉस 15 में नहीं दिखेंगी अक्षरा सिंह 

Akshara Singh will not be seen in Bigg Boss 15

बिग बॉस ओटीटी से रातोंरात मशहूर हुईं भोजपुरी फिल्मों की अदाकारा अक्षरा सिंह ने सलमान खान के बिग बॉस 15 में हिस्सा लेने की खबरों पर चुप्पी तोड़ी है। अक्षरा ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया है कि वो इस गेम शो हिस्सा नहीं बनेंगी.

इस दिन पर्दे पर रिलीज होगी फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’

The film ‘Lal Singh Chaddha’ will be released on screen on this day

आमिर खान ने अपनी फिल्म लाल सिंह चड्ढा को इस साल रिलीज न करने का फैसला कर लिया है। और उनकी योजना अब इसे अगले साल वैलेंटाइस डे वाले हफ्ते में रिलीज करने की है. 

विजय ने अपकमिंग फिल्म के लिए वामशी पेडिपल्ली से मिलाया हाथ

Vijay collaborates with Dil Raju and Vamshi Paidipally for Thalapathy 66

तमिल फिल्म स्टार थलापति विजय की अगली फिल्म थलापति 66 को लेकर निर्माताओं ने एक बड़ा ऐलान कर दिया है। इस फिल्म का ऐलान करते हुए मेकर्स ने बताया है कि इस फिल्म का निर्देशन महेश बाबू स्टारर फिल्म महर्षि के डायरेक्टर वामशी पेडिपल्ली करने वाले हैं. 

इस दिन रिलीज होगी अजय देवगन की फिल्म ‘मेडे’

Ajay Devgan confirms ‘Mayday’ release date

अजय देवगन ने हाल ही में अपनी फिल्म मेडे की रिलीज डेट जारी की है. अजय देवगन ने ट्वीट कर लिखा कि, ‘आखिरकार अक्तूबर के महीने में सिनेमाहाल खुलने की खुशखबरी सामने आ गई। जैसा कि वादा किया गया था मेरे द्वारा निर्मित और निर्देशित की गई थ्रिलर ड्रामा फिल्म मेडे 29 अप्रैल 2022 में रिलीज होगी’।

Related posts