श्रद्धा कपूर के रिलेशन से अनजान पापा शक्ति कपूर ने तोड़ी चुप्पी कहा मुझे कोई ऐतराज नहीं…

Shraddha Kapoor Shakti KapoorShraddha Kapoor Shakti Kapoor

हाल ही में वरुण धवन ने अपनी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल संग शादी की है. वरुण की शादी के बाद अब सोशल मीडिया पर श्रद्धा कपूर की शादी की चर्चा खूब फैल रहीं हैं, ऐसा कहा जा रहा है कि श्रद्धा अपने बॉयफ्रेंड रोहन श्रेष्ठा से शादी करने वाली है.

Varun Dhawan gaved hints that Shraddha Kapoor and Rohan Shrestha might get married soon

रोहन श्रेष्ठा ने इंस्टा स्टोरी पर पोस्ट शेयर कर वरुण और नताशा को शादी की बधाई दी थी इस पर रिप्लाई करते हुए वरुण ने सभी को एक हिंट दिया तभी से श्रद्धा रोहन की शादी की खबरे तेजी से चर्चा में आयी. राहुल ने बधाई देते हुए लिखा ”वरुण और नताशा को बधाई। जब आपको पता चलता है तो पता चल ही जाता है। वरुण धवन आप लकी इंसान हैं।” वरुण ने स्टोरी रिप्लाई कर कहा हां, मैं सच में हूं। उम्मीद है कि आप भी तैयार हैं. रोहन श्रेष्ठा एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर के बचपन के दोस्त हैं और अकसर वह दोनों एक-दूसरे के साथ भी दिखाई देते हैं. वहीं, दोनों की शादी को लेकर हाल ही में श्रद्धा के पिता शक्ति कपूर ने अपनी चुप्पी तोड़ी है.

Shakti Kapoor reacts on Shraddha Kapoor’s rumoured boyfriend

हाल ही में शक्ति कपूर ने टाइम्स ऑफ इंडिया को दिये इंटरव्यू में बताया कि ‘मुझे कोई ऐतराज नहीं कि श्रद्धा अपना लाइफ किसे पार्टनर चुनती है. इसके साथ ही उन्होंने बताया कि उन्हें दोनों के रिलेशन के बारे में नहीं पता है. साथ ही उन्हें यह भी नहीं मालूम कि वह दोनों एक-दूसरे को लेकर सीरीयस हैं भी या नहीं.


इंटरव्यू के दौरान श्रद्धा और रोहन के बारे में बात करते हुए शक्ति कपूर ने कहा, “मैं हमेशा उसके साथ खड़ा हूं और उसे सपोर्ट करूंगा जब भी वह इस कदम को उठाने के बारे में सोचेगी. और केवल रोहन श्रेष्ठा ही क्यों? अगर वो किसी और से भी शादी करना चाहती होगी तो मुझे इस बात पर कोई ऐतराज नहीं होगा.” शक्ति कपूर ने आगे कहा, “रोहन बहुत अच्छा लड़का है, वह बचपन से ही हमारे घर आता है. श्रद्धा ने मुझे इस बारे में नहीं बताया कि वह उससे शादी करने का प्लान कर रही है. मेरे लिए वह अभी भी बचपन के ही दोस्त हैं. 

Shraddha Kapoor with rumoured boyfriend Rohan Shrestha


वही शक्ति कपूर ने आगे बताया कि मैं रोहन के पिता राकेश श्रेष्ठा को भी जानता हूं, रोहन के फोटोग्राफर बनने से पहले से। हमने न सिर्फ साथ में कुछ फोटोशूट्स किए हैं बल्कि हम लोग साथ में बाहर डिन करने भी जाते हैं। वो मेरे अच्छे दोस्त हैं’. 

वही इससे पहले बॉलीवुड लाइफ की एक खबर के अनुसार श्रद्धा ने कहा था कि: मैं इस समय सिर्फ फिल्मों पर ध्यान देना चाहती हूं। यह सिर्फ एक अफवाह है, जिसे आप सभी लोग बढ़ावा दे रहे हैं’। 

Related posts