Lifestyle News

अंडरआर्म्स के कालेपन को घरेलू नुस्खों से कैसे दूर करें

अंडर आर्म का कालापन सभी के लिए पब्लिकली शर्मिंदगी बन जाता हैं।और इसकी वजह से हमें कई बार परेशानियों का समाना करना पड़ता है।कई महिलाएं बिना किसी हिचक और परेशानी के स्लीवलेस टी-शर्ट, गाउन और ब्लाउज पहनती हैं, वहीं कुछ महिलाएं ऐसी भी होती हैं जो ये सब कुछ पहनना तो चाहती हैं लेकिन काली अंडर आर्म्स की वजह से पहनने से हिचकती है।और वह अनचाहे कपडे पहन लेती है।हम आपको कुछ ऐसे टिप्स के बारे में बताते हैं जिन्हें अपनाकर आप काली अंडरआर्म्स को साफ कर सकती हैं। आइए जानते हैं कि कैसे करें अंडरआर्म्स का कालापन दूर।

बेसन से करें अंडरआर्म्स का कालापन दूर(Remove the blackness of underarms with gram flour)

बेसन अंडरआर्म्स के नीचे की स्किन का कालापन दूर करने में बेहद उपयोगी है

बेसन अंडरआर्म्स के नीचे की स्किन का कालापन दूर करने में बेहद उपयोगी है। बेसन, दही और नींबू के रस को मिलाकर एक पेस्ट बनाएं। स्किन को गोरा करने वाले इस घरेलू पैक का इस्तेमाल अंडरआर्म्स के नीचे लगाएं, इसे आधे घंटे तक छोड़ दें और फिर पानी से धो लें। कुछ ही दिनों में निखार साफ नज़र आएगा।

नींबू तथा चीनी भी है असरदार(Lemon and sugar are also effective)

नींबू और चीनी से अंडरआर्म्स में 15 मिनhttps://youtu.be/iIXDBRCVAP4ट तक स्क्रब करें

नींबू और चीनी से अंडरआर्म्स में 15 मिनट तक स्क्रब करें। स्क्रब करने से स्किन की ऊपरी परत में जमी गंदगी साफ हो जाएगी।बेकिंग सोडा और हल्दी का करें सेवनएक चम्मच बेसन और एक चम्मच बेकिंग सोडा लें, इसमें दो चुटकी हल्दी पाउडर मिलाकर पानी की मदद से इसे गाढ़ा पेस्ट तैयार करें। अब काली बगलों पर इस पेस्ट को लगाकर सूखने दें। इसके बाद गुनगुने पानी से स्किन को साफ करें। इस प्रयोग को दो दिन का गैप लेने के बाद जरूर दोहराएं।

बेकिंग सोडा और वेनेगर(Baking Soda and Vinegar)

एक चम्मच विनेगर में बेकिंग सोडा की उचित मात्रा मिलाकर गाढ़ा सा पेस्ट बना लें।

आप बेकिंग सोडा के साथ सेब के सिरके का इस्तेमाल करके भी अपनी स्किन को साफ और उजला बना सकती हैं। एक चम्मच विनेगर में बेकिंग सोडा की उचित मात्रा मिलाकर गाढ़ा सा पेस्ट बना लें। इस मिश्रण को बगलों में लगाकर कुछ देर रखें फिर पानी से धो लें। नियमित रूप से प्रयोग करने पर बगलों का कालापन पूरी तरह से चला जाएगा।

नींबू का रस(Remove dark underarms)

नहाने से पहले नींबू के स्लाइस से अंडरआर्म्स को घिसें

नहाने से पहले नींबू के स्लाइस से अंडरआर्म्स को घिसें, और इसके बाद माइस्चुराइजर लगाएं। नींबू एक प्राकृतिक ब्लीचिंग एजेंट है जो धीरे-धीरे अंडरआर्म्स का रंग हल्का कर देता है।

खीरा और आलू करेगा अंडरआर्म्स साफ(Cucumber and potato will clean underarms)

आलू या खीरे के स्लाइस को अंडरआर्म्स पर रगड़े

आलू या खीरे के स्लाइस को अंडरआर्म्स पर रगड़े और 15 मिनट बाद धो डालें, जल्द ही आपकी अंडरआर्म्स का रंग हल्का दिखने लगेगा।गुलाब जल और चंदन:गुलाब जल के साथ चंदन का पेस्ट बनाएं, इसे अंडरआर्म्स पर लगाए। कुछ देर बाद इसे वॉश करें। गुलाब जल स्किन को ठंडा करेगा और चंदन स्किन का रंग साफ करेगा।

Kanchan Sanodiya

Recent Posts

Career After 12th in Arts: 12वीं आर्ट्स के बाद रियर ऑप्शन

कला के विषय में संदर्भ और स्थिति दिन-प्रतिदिन बदल रही है। यह छात्रों के लिए…

4 दिन ago

Aaj ka Rashifal | 3 मई 2024 का मकर राशिफल, कुंभ राशिफल और मीन राशिफल पढ़े

आज का मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) (जिनका नाम भो,जा,जी,खी,खू,खे,खो,गा,गी से शुरू होता है) यदि…

4 दिन ago

Aaj ka Rashifal | 3 मई 2024 का तुला राशिफल, वृश्चिक राशिफल और धनु राशिफल पढ़े

आज का तुला राशिफल (Libra Daily Horoscope) (जिनका नाम रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ये से शुरू होता है) प्यार…

4 दिन ago

Aaj ka Rashifal | 3 मई 2024 का कर्क राशिफल, सिंह राशिफल और कन्या राशिफल पढ़े

आज का कर्क राशिफल (Cancer Daily Horoscope) (जिनका नाम ही,हु,हे,हो,डा,डी,डू,डे,डो से शुरू होता है) जो…

4 दिन ago

Aaj ka Rashifal | 3 मई 2024 का मेष राशिफल, वृषभ राशिफल और मिथुन राशिफल पढ़े

आज का मेष राशिफल (Aries Daily Horoscope) (जिनका नाम चु,चे,चो,ला,ली,लू,ले,लो,अ से शुरू होता है) यदि…

4 दिन ago

Aaj ka Rashifal | 25 अप्रैल 2024 का मकर राशिफल, कुंभ राशिफल और मीन राशिफल पढ़े

आज का मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) (जिनका नाम भो,जा,जी,खी,खू,खे,खो,गा,गी से शुरू होता है) आज…

2 सप्ताह ago