जानिए मुकेश अम्बानी की बहु श्लोका मेहता अम्बानी का लैविश लाइफस्टाइल

Shloka Mehta Ambani's Lavish lifestyleShloka Mehta Ambani's Lavish lifestyle

कल एशिया के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी दादा बने है. उनकी बड़ी बहू श्लोका ने बेटे को जन्म दिया है. आकाश अंबानी ने 9 मार्च 2019 को अपने बचपन की दोस्त श्लोका मेहता के साथ शादी की थी. श्लोका देश के सबसे बड़े हीरा व्यापारी रशेल मेहता की बेटी है. आज हम श्लोका मेहता के लैविश लाइफस्टाइल के बारे में बताते है.

Shloka Mehta Ambani’s lifestyle

वैसे तो श्लोका एशिया के सबसे अमीर बिज़नेसमैन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की बहू है लेकिन श्लोका किसी सेलिब्रिटी से कम भी नहीं है. शादी के बाद से श्लोका सुर्खिया अपने नाम कर चुकी है. श्लोका मेहता बेशक बहुत अमीर घराने से तालुक रखती हों और बहुत ही अमीर खानदान में उनकी शादी हुई हो मगर, वह बेहद डाउन टू अर्थ हैं. वह आम लोगों के बीच रह कर उनकी खुशी के लिए काम करना बेहद पसंद करती है. वही एक पुराने इंटरव्यू में श्लोका ने इस बात को स्वीकार किया था कि, ‘उन्हें आम लोगों का जीवन जीना पसंद है.

Shloka Mehta Ambani

वही आपको बता दे श्लोका मेहता का जन्म 11 जुलाई 1990 को हुआ था. श्लोका शादी से पहले मुंबई के मालाबार हिल में रहती थी. श्लोका की पढ़ाई धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने लंदन स्कूल ऑफ इकॉनॉमिक्स एंव पॉलिटिकल साइंस से लॉ में मास्टर्स की ड्रिग्री हासिल की. साल 2014 से श्लोका मेहता रोजी ब्लू फाउंडेशन की डायरेक्टर का पद संभाल रही हैं. आपको बता दें कि रेजी ब्लू फाउंडेशन देश की बड़ी डायमंड कंपनियों में से एक है. एक वेबसाइट के मुताबिक श्लोका की नेटवर्थ लगभग 130 करोड़ रुपये है.

Social Worker Shloka Mehta Ambani

श्लोका एक बिजनेस वुमेन के साथ-साथ समाजेसविका भी हैं. इसके अलावा साल 2015 में श्लोका ने कनेक्टफॉर नामक एनजीओं की शुरुआत की थी. इस एनजीओ में जरुरतमंदों को शिक्षा, खाना, आश्रय व कई सुविधाएं मुहैया कराई जाती हैं.

वही पति आकाश की तरह श्लोका भी महंगी गाड़ियों का बेहद शोक रखती है. श्लोका के पास बेंटले कार है जिसकी कीमत लगभग 4 करोड़ रुपये है. इसके साथ ही श्लोका के पास मिनी कूपर और मर्सिडीज जैसी लग्जीरियस कार भी हैं.

Related posts

One Thought to “जानिए मुकेश अम्बानी की बहु श्लोका मेहता अम्बानी का लैविश लाइफस्टाइल”

Comments are closed.