Lifestyle News

नीता अंबानी से लेकर करीन कपूर खान तक का मेकअप करने वाले मैकअप आर्टिस्ट, ये है देश के टॉप मैक अप आर्टिस्ट

हम सभी खुबसूरत दिखाना चाहते है, लोगों के सामने अपनी अच्छी इमेज क्रिएट करना चाहते है।हम प्रिजेंटेवल दिखना चाहते है और लोगों को प्रिजेंटेवल बनाना मेक अप आर्टिस्ट का काम है। आपको बता दें देश में कई प्रोफेशनल मैकअप आर्टिस्ट है,जो अपने मेक अप के लिए जाने जाते है, जिनकी सोशल मीडिया पर फ्रैंड फॉलोइंग किसी सेलेब्रीटी से कम नहीं है।और ये बड़े बड़े सेलेब्रिटी का मैकअप करते है। आइए जानते है देश के टॉप मैकअप आर्टिस्ट के बारे में।

संध्या शेखर

संध्या शेखर

संध्या शेखर इंडिया की बेस्ट सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट और स्टाइलिस्ट हैं, जो अपने सिग्नेचर नो-मेकअप लुक्स के लिए फेमस हैं, संध्या अपने क्लाइंट्स पर अपने मेकअप स्किल्स के साथ एक नेचुरल लुक हासिल करने का प्रयास करती हैं।जब उन्होंने एक मेकअप आर्टिस्ट के रूप में अपना करियर शुरू किया था तब उन्हें पहला ब्रेक एमटीवी के प्रोमो शूट के लिए अपना मेकअप करने के लिए मिला था। संध्या ने दीपिका पादुकोण, कैटरीना कैफ, अनुष्का शर्मा, कंगना रनौत, जैकलीन फर्नांडीस, अदिति राव हैदरी, परिणीति चोपड़ा का मेक अप किया है। संध्या ने कान्स फिल्म फेस्टिवल और मेट गाला में दीपिका पदुकोण का मेक अप किया था।

मिकी कॉन्ट्रैक्टर

मिकी कॉन्ट्रैक्टर

मिकी कॉन्ट्रैक्टर बॉलीवुड की कई बड़ी एक्ट्रेस का मेकअप कर चुके हैं. इनमें करीना कपूर, दीपिका पादुकोण, ऐश्वर्या राय, अनुष्का शर्मा जैसी बॉलीवुड एक्ट्रेसेस शामिल हैं. मिकी कॉन्ट्रक्टर नीता अंबानी के पर्सनल मेकअप आर्टिस्ट हैं।वेटरन एक्ट्रेस हेलन ने उन्हें मेकअप आर्टिस्ट बनने के लिए कहा था।उन्होंने स्ट्रगलिंग डेज़ में हेलन के हेयर ड्रेसर के रूप में काम किया था. उस वक़्त मिकी मुंबई के फ़ेमस टोक्यो ब्यूटी पॉर्लर में बतौर हेयर ड्रेसर काम करते थे। इसके बाद इन्होंने मेक अप इंडस्ट्री में करियर बनाया और ये आज देश के सबसे बड़े मेक अप आर्टिस्ट्स है।इन्होंने कई अवार्ड्स जीते है।

आरती नायर

आरती नायर

आरती नायर भी एक फेमस मेक अप आर्टिस्ट हैं इन्होंने सोनम कपूर, कैटरीना कैफ, परिणीति चोपड़ा, सारा अली खान और अन्य एक्ट्रेस का मेक अप किया है। उन्होंने अपने करियर में स्टाइलिस्ट के रूप में काम किया और एक स्टाइलिस्ट के रूप में उन्होंने पहली फिल्म “वेक अप सिड में काम किया। आरती अब देश की टॉप मेक अप आर्टिस्ट में से एक है।

नम्रता सोनी

नम्रता सोनी

नम्रता सोनी भी प्रोफेशनल मैकअप आर्टिस्ट है।इनका खुद का एक ब्रांड भी है इनका सिग्नेचर स्टाइल नैचुरल ग्लोइंग स्किन है। इन्होंने वोग, एल’ऑफिशियल, एले, हार्पर बाजार, कॉस्मोपॉलिटन, मैरी क्लेयर, फेमिना, के साथ काम किया है। इन्होंने ओम शांति ओम कभी अलविदा आ कहना, मैं हूं ना, सलाम नमस्ते , आयशा में मेक आर्टिस्ट के रूप में काम किया। इन्होंने कई मेक अप ब्रांड के साथ काम किया है।इसके बाद इन्होंने खुद का मेक अप ब्रांड लांच किया। जिसका नाम सिम्प्लिनम है। इनका ब्रांड सेपोरा इंडिया से जुड़ा है। इनके सभी ब्रांडेड प्रोडेक्ट सेफोरा इंडिया में मिल जायेंगे।

पुनीत बी सैनी

पुनीत बी सैनी

पुनीत बी सैनी सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट हैं, जिन्हें उनकी सिग्नेचर मेकअप स्टाइल के लिए जाना जाता है, इन्होंने अनुष्का शर्मा का शादी में मेक अप किया था। उन्होंने आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन, करीना कपूर खान का मेकअप किया था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक फ्रीलांस मेकअप आर्टिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने IPL नाइट्स जैसे प्रोग्राम में मेकअप किया था।उन्होंने राज़ी, ऐ दिल है मुश्किल, सड़क 2,अंग्रेजी मीडियम, गली बॉय जैसी कई फिल्मों में मेक अप आर्टिस्ट काम किया है।

वरदान नायक

वरदान नायक

वरदान नायक एक सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट और हेयर स्टाइलिस्ट हैं, इन्होंने ईशा अंबानी की शादी का मेक अप किया था। इन्होंने प्रियंका चोपड़ा, आलिया भट्ट, अनुष्का शर्मा, जैकलीन फर्नांडीज, जाह्नवी कपूर, अनन्या पांडे, रणबीर कपूर जैसे सेलीब्रिटी का मेक अप किया है।उन्हें ब्राइडल मेकअप करने का शौक है। इन्होंने स्टूडेंट ऑफ द ईयर के बद्रीनाथ की दुल्हनिया, 2 स्टेट्स जैसी फिल्मों में आलिया भट्ट का मेकअप किया है। संजू सुल्तान,धड़क, डी-डे , डेढ़ इश्किया एक थी डायन दोबारा ,सी योर एविल में भी इन्होंने मेकअप आर्टिस्ट का काम किया है।

लेख गुप्ता

लेख गुप्ता

लेख गुप्ता सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट हैं, इन्होंने माधुरी दीक्षित कियारा आडवाणी का मेक अप किया है। इनका सिग्नेचर मेकअप लुक ‘स्मोकी आईज’ लुक है। इन्होंने कबीर सिंह गुड न्यूज ,कलंक टोटल धमाल बकेट लिस्ट (मराठी) , भारत अने नेनु (तेलुगु) जैसी बॉलीवुड फिल्मों में मेकअप आर्टिस्ट के रूप में काम किया है।

डेनियल बाउर

डेनियल बाउर

डेनियल बाउर भी मेकअप आर्टिस्ट हैं जो अपने रेड कार्पेट मेकअप लुक्स और लैक्मे फैशन वीक में अपने मेक अप के लिए फेमस है। इन्होंने कैटरीना कैफ, ऐश्वर्या राय बच्चन, यामी गौतम, आलिया भट्ट, करीना कपूर खान, अनुष्का शर्मा का मेक अप किया है। ये लैक्मे कॉस्मेटिक्स, लिवोन हेयर केयर प्रोडक्ट्स और ट्रेसेमे जैसे ब्रांडों के ब्रांड एंबेसडर हैं। ये Myglamm ब्रांड के ग्लोबल मेकअप डायरेक्टर है। इन्हें कई अवॉर्ड मिल चूकेंं है।

महक ओबेरॉय

महक ओबेरॉय

महक ओबेरॉय भी एक फेमस मेक अप आर्टिस्ट हैं इन्होंने तारा सुतारिया, सोनाक्षी सिन्हा, मलाइका अरोड़ा, करीना कपूर खान, नोरा फतेही का मेक अप किया है। महक ने कई मैग्जीन के साथ काम किया है।

पोम्पी हंस

पोम्पी हंस

पोम्पी हंस सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट और हेयर स्टाइलिस्ट हैं, इन्होंने करीना कपूर खान, अथिया शेट्टी, अनन्या पांडे, करिश्मा कपूर, तमन्ना भाटिया का मेक अप किया। पोम्पी ने करीना कपूर के के साथ ज्यादा काम किया हैं।मेकअप आर्टिस्ट और हेयरड्रेसर के रूप में उनका काम वीरे दी वेडिंग,गुड न्यूज ,दबंग 3 पति पत्नी और वो फिल्मों में देखा जा सकता है।पॉम्पी ब्राइडल प्रोजेक्ट्स भी लेते हैं, जिसके लिए उन्हें इवेंट से महीनों पहले बुक करना पड़ता है।
Kanchan Sanodiya

Recent Posts

Career After 12th in Arts: 12वीं आर्ट्स के बाद रियर ऑप्शन

कला के विषय में संदर्भ और स्थिति दिन-प्रतिदिन बदल रही है। यह छात्रों के लिए…

2 सप्ताह ago

Aaj ka Rashifal | 3 मई 2024 का मकर राशिफल, कुंभ राशिफल और मीन राशिफल पढ़े

आज का मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) (जिनका नाम भो,जा,जी,खी,खू,खे,खो,गा,गी से शुरू होता है) यदि…

2 सप्ताह ago

Aaj ka Rashifal | 3 मई 2024 का तुला राशिफल, वृश्चिक राशिफल और धनु राशिफल पढ़े

आज का तुला राशिफल (Libra Daily Horoscope) (जिनका नाम रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ये से शुरू होता है) प्यार…

2 सप्ताह ago

Aaj ka Rashifal | 3 मई 2024 का कर्क राशिफल, सिंह राशिफल और कन्या राशिफल पढ़े

आज का कर्क राशिफल (Cancer Daily Horoscope) (जिनका नाम ही,हु,हे,हो,डा,डी,डू,डे,डो से शुरू होता है) जो…

2 सप्ताह ago

Aaj ka Rashifal | 3 मई 2024 का मेष राशिफल, वृषभ राशिफल और मिथुन राशिफल पढ़े

आज का मेष राशिफल (Aries Daily Horoscope) (जिनका नाम चु,चे,चो,ला,ली,लू,ले,लो,अ से शुरू होता है) यदि…

2 सप्ताह ago

Aaj ka Rashifal | 25 अप्रैल 2024 का मकर राशिफल, कुंभ राशिफल और मीन राशिफल पढ़े

आज का मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) (जिनका नाम भो,जा,जी,खी,खू,खे,खो,गा,गी से शुरू होता है) आज…

3 सप्ताह ago