Travel

मैसूर से लेकर कोयंबटूर तक, साउथ की ये प्लेसिस है घूमने के लिए बेस्ट

आपको घूमने का शौक है और आप घूमने के लिए बेस्ट लोकेशन की तलाश कर रहे हैं तो आपकी तलाश खत्म हो रही है। क्यूंकि आज हम आपको बताने जा रहे हैं भारत की ऐसी जगहों के बारे में जहां जाने का आपका मन बार बार करेगा। भारत का अन्तिम छोर दक्षिण भारत समुद्र तटों और मसालों के बागानों के अलावा अन्य कई और चीजों से भरपूर है। यहां आपको कई संस्कृतियां, धार्मिक और कई प्रकार के खाने, परम्पराएं और भाषाएं देखने को मिल जाएंगी। हनीमूनर्स से लेकर फैमली वेकेशन तक साउथ इंडिया बेस्ट टूरिस्ट प्लेस है। आइए आज आपको बता तें हैं साउथ इंडिया की बेस्ट लोकेशन के बारे जहां आप घूमने जा सकते है।

कुर्ग

कुर्ग

कुर्ग को भारत का स्काॅटलैंड भी कहते है।यह भारत की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है। यहाँ के पहाड़, जंगल और प्रकृति की खूबसूरती कुछ एक जैसी ही है। यहाँ आप वायनाड वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी, मदिकेरी किला और निसारगधमा वाटरफाॅल्स देख सकते हैं। झरने और ट्रैकिंग मार्गों से लेकर किलों और मंदिरों तक, कुर्ग में घूमने के लिए बहुत कुछ है। यहां कई तिब्बती बस्तियां भी आपको देखने को मिलेंगी। यहां पर आपको बेस्ट टूरिस्ट लोकेशन के आलावा खाने के लिए भी बहुत वरायटी की चीजें मिलेंगी।

हम्पी

हम्पी

हम्पी दक्षिण भारत में घूमने के लिए अच्छी जगहों में से एक है। विश्व धरोहर स्थल अपने शानदार खंडहरों के साथ पर्यटकों को 15वीं और 16वीं शताब्दी के इतिहास में ले जाता है। विरुपाक्ष मंदिर, मतंगा हिल, हेमकुटा हिल मंदिर, विजया विट्ठल मंदिर, हम्पी वास्तुकला के खंडहर, अच्युतराय मंदिर, कदलेकलु गणेश आदि यहां के प्रमुख आकर्षण हैं।

महाबलीपुरम

महाबलीपुरम

महाबलीपुरम, जो कभी एक बंदरगाह था, अब हर इतिहास के शौकीनों की बकेट लिस्ट में एक विश्व धरोहर स्थल है। महाबलीपुरम को वर्ष 1984 में यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल में शामिल किया जा चुका हैं। पत्थर पर नक्काशीदार कार्यों से लेकर गुफा मंदिरों तक, महाबलीपुरम स्थापत्य के चमत्कारों से ओतप्रोत है। चेन्नई से शहर की निकटता इसे दक्षिण भारत में लोकप्रिय लंबे वीकेंड प्लेसेस में से एक बनाती है। शोर मंदिर, पंच रथ, गंगा का अवतरण, स्मारकों का समूह, कृष्ण का बटरबॉल, थिरुकदलमल्लई, महाबलीपुरम समुद्र तट आदि यहां के प्रमुख आकर्षण हैं।

केरल के द्वीप

केरल के द्वीप

दक्षिण भारत के प्रसिद्ध स्थानों में शामिल पर्यटन स्थल भारत के केरल राज्य में द्वीपों की एक लंबी श्रृंखला देखी जा सकती है। ये शहर दक्षिण भारत में अकेले घूमने के साथ-साथ दक्षिण भारत में एक लोकप्रिय पारिवारिक डेस्टिनेशन के रूप में भी सूचीबद्ध है। इसके अलावा यहां केरल के स्वादिष्ट व्यंजनों को भी जरूर चखें। फोर्ट कोच्चि, चेराई बीच, मट्टनचेरी पैलेस, सेंट फ्रांसिस सीएसआई चर्च, परदेसी सिनेगॉग आदि यहां के प्रमुख आकर्षण हैं। आप यहां अक्टूबर से फरवरी के बीच घूमने के लिए जा सकते हैं।

हैदराबाद

हैदराबाद

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद, एक खूबसूरत शहर के दृश्य के साथ निज़ामों के समृद्ध इतिहास को भी दिखाता है। यहां की रामोजी फिल्म सिटी भी पर्यटकों के बीच बेहद लोकप्रिय है। हैदराबाद बिरयानी और चारमीनार के लिए ज्यादा प्रसिद्ध है। गोलकुंडा किला, सालार जंग संग्रहालय, हुसैन सागर झील, चौमहल्ला पैलेस, रामोजी फिल्म सिटी आदि यहां के प्रमुख आकर्षण हैं। ।

बैंगलोर

बैंगलोर

झीलों, बगीचों, आईटी और स्टार्टअप्स का शहर बैंगलोर में घूमने के लिए बहुत कुछ है। दिन के दौरान, आप यहां खूबसूरत महल, बगीचे और खरीदारी करने के लिए बाजार जा सकते हैं। मॉर्डन सिटी होने के साथ यह शहर की प्राचीन विरासत और वास्तुकला को भी प्रदर्शित करता है। रात में आप यहां बियर कैफे, रेस्टोरेंट आदि में मस्ती करने के लिए जा सकते हैं। बैंगलोर पैलेस, कब्बन पार्क, लालबाग बॉटनिकल गार्डन, बन्नेरघट्टा बायोलॉजिकल पार्क, टीपू सुल्तान का समर पैलेस यहां के प्रमुख आकर्षण हैं। यहां आप अक्टूबर से फरवरी के बीच घूम सकते हैं।

कोयंबटूर

कोयंबटूर

दक्षिण भारत का मैनचेस्टर कहे जाने वाला कोयंबटूर अपने कपड़ा उद्योग के लिए सबसे प्रसिद्ध है। दक्षिण भारत का यह शांत हिल स्टेशन ऊटी और केरल के रास्ते में पड़ता है। कोयंबटूर वह जगह है जहां लोग आराम करने और शांत जगह की तलाश में यहां आते हैं। आप यहां के कुछ लोकप्रिय मंदिरों और संग्रहालयों का भ्रमण करने के लिए जा सकते हैं। मरुधमलाई, ध्यानलिंग, सिरुवानी झरने, ब्लैक थंडर, पेरूर पाटेश्वर मंदिर, अरुल्मिगु ईचानारी विनयगर मंदिर आदि यहां के प्रमुख आकर्षण हैं।

मैसूर

मैसूर

अपनी शाही जीवन शैली के लिए जाना जाने वाला मैसूर एक मनमोहक शहर है। यह अपने शानदार स्मारकों और प्राचीन भवनों से भरपूर है। मैसूर पैलेस, भारत में दूसरा सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थल माना जाता है। मैसूर की समृद्ध परंपराएं और मसाला बाजार भारत और दुनिया भर से पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। मैसूर पैलेस, मैसूर चिड़ियाघर, किष्किंधा मूलिका बोनसाई गार्डन, वेणुगोपाल स्वामी मंदिर, जगनमोहन पैलेस आदि यहां के प्रमुख आकर्षण हैं। जुलाई से फरवरी यहां घूमने का सबसे अच्छा समय है।

Kanchan Sanodiya

Recent Posts

Career After 12th in Arts: 12वीं आर्ट्स के बाद रियर ऑप्शन

कला के विषय में संदर्भ और स्थिति दिन-प्रतिदिन बदल रही है। यह छात्रों के लिए…

2 सप्ताह ago

Aaj ka Rashifal | 3 मई 2024 का मकर राशिफल, कुंभ राशिफल और मीन राशिफल पढ़े

आज का मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) (जिनका नाम भो,जा,जी,खी,खू,खे,खो,गा,गी से शुरू होता है) यदि…

2 सप्ताह ago

Aaj ka Rashifal | 3 मई 2024 का तुला राशिफल, वृश्चिक राशिफल और धनु राशिफल पढ़े

आज का तुला राशिफल (Libra Daily Horoscope) (जिनका नाम रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ये से शुरू होता है) प्यार…

2 सप्ताह ago

Aaj ka Rashifal | 3 मई 2024 का कर्क राशिफल, सिंह राशिफल और कन्या राशिफल पढ़े

आज का कर्क राशिफल (Cancer Daily Horoscope) (जिनका नाम ही,हु,हे,हो,डा,डी,डू,डे,डो से शुरू होता है) जो…

2 सप्ताह ago

Aaj ka Rashifal | 3 मई 2024 का मेष राशिफल, वृषभ राशिफल और मिथुन राशिफल पढ़े

आज का मेष राशिफल (Aries Daily Horoscope) (जिनका नाम चु,चे,चो,ला,ली,लू,ले,लो,अ से शुरू होता है) यदि…

2 सप्ताह ago

Aaj ka Rashifal | 25 अप्रैल 2024 का मकर राशिफल, कुंभ राशिफल और मीन राशिफल पढ़े

आज का मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) (जिनका नाम भो,जा,जी,खी,खू,खे,खो,गा,गी से शुरू होता है) आज…

3 सप्ताह ago