वास्तु शास्त्र के अनुसार किस दिन कौनसे कलर के कपड़े पहनकर भगवान को करें प्रसन्न

According to Vastu Shastra, which clothes should be wearAccording to Vastu Shastra, which clothes should be wear

कहते हैं रंगो के बिना आपका जीवन नहीं चल सकता है। हर रंग आपने आप में खास होता है। देखा जाए तो इंसान के जीवन में रंगों का विशेष महत्व होता है। सप्ताह में कुल सात दिन होते हैं और हर दिन का अपना महत्व, रंग और मान्यता होती है। अगर दिन के हिसाब से रंग को चुन करके कपड़े पहने जाएं तो उस दिन का महत्त्व और भी ज्यादा हो जाता है।इसके साथ ही बुरे ग्रहों का प्रभाव कम होता है। इसका असर हमारे जीवन पर पड़ता है। ऐसे में हम जहां भी जाते हैं, जिस काम से जाते हैं, वहां पॉजिटिव एनर्जी रहती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर दिन के हिसाब से एक शुभ रंग होता है।हम अपना काम पूरी लगन से करते हैं, इसका लोगों पर अच्छा असर पड़ता है और हमारे सारे काम बनते चले जाते हैं। तो आइए जानते हैं कि कौन से दिन के हिसाब से कौन से रंग का कपड़ा पहनना चाहिए।

कपड़ों के मामले में क्या है वास्तु का महत्व

सोमवार(monday)

सफेद कलर के कपड़े सोमवार को पहनने चाइए

हिंदू धर्म के अनुसार सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित है। वहीं, सोमवार का संबंध चंद्र ग्रह से भी होता है। ऐसे में इस दिन सफेद रंग के वस्त्रधारण करना शुभ होता है। सफेद रंग शांति प्रदान करता है। ये पवित्रता और सादगी का प्रतीक माना गया है। इसलिए सोमवार के दिन काले या फिर गहरे रंग के कपड़े पहनने से बचना चाहिए।

मंगलवार(Tuesday)

ऑरेंज कलर के कपड़े मंगलवार को पहनाना चहिए

यह दिन हनुमान भगवान को समर्पित है। इस दिन का स्वामी ग्रह मंगल है। इस दिन लाल रंग के कपड़े पहनना शुभ माना गया है। लाल रंग सौभाग्य का प्रतीक होता है। इसलिए मंगलवार के दिन लाल रंग के कपड़े पहनने की सलाह दी जाती है। इस दिन गहरे रंग या चटक रंग के कपड़े पहनने से परहेज करना चाहिए

बुधवार(Wednesday)

ग्रीन कलर के कपड़े बुधवार को पहनाना चहिए

यह दिन भगवान गणेश को समर्पित है और इस दिन का स्वामी ग्रह बुध है। इस दिन ग्रीन कलर के कपड़े धारण किए जा सकते हैं। हरे रंग का इस्तेमाल करने से बुध प्रसन्न होते हैं और बौद्धिक क्षमता तेज होती है

बृहस्पतिवार(thursday)

येलों कलर के कपड़े गुरुवार को पहनाना चहिए

विष्णु भगवान को बृहस्पतिवार का दिन समर्पित होता है। इस दिन पीले रंग, सुनहरे या नारंगी रंग के कपड़े पहनने चाहिए। इसके अलावा घर से निकलते समय हल्दी या चन्दन का तिलक लगाने से किसी भी कार्य में बाधा नहीं आती है।

शुक्रवार(Friday)

रेड कलर के कपड़े शुक्रवार को पहनने चाइए

इस दिन देवी मां को समर्पित होता है। मातारानी को लाल रंग पसंद होता है। इसलिए लाल रंग के कपड़े पहनें। इसके अलावा फूलों वाले प्रिंट के कपड़े पहने या मैरून , डार्क ब्लू ऐसे डार्क कलर्स पहनने चाहिए।

शनिवार(Saturday)

ब्लैक कलर के कपड़े संडे को पहनना चाहिए

यह दिन शनि देव जी को समर्पित है। शनिदेव को काला, नीला रंग प्रिय होता है। शनिवार के दिन काला, गहरा भूरा, गहरा नीला, जामुनी, बैंगनी या कॉफ़ी , गहरे रंग के कपड़े पहनने चाहिए।

रविवार(Sunday)

गोल्डन कलर को रविवार के दिन पहनना चाहिए

रविवार का दिन भैरव और सूर्य देव का होता है. इस दिन के स्वामी सूर्य है. इसलिए इस दिन हल्का नारंगी, गोल्डेन, पिंक वस्त्र पहनना शुभ माना जाता है इन रंगों के कपड़े पहनने से जीवन में मान-प्रतिष्ठा के साथ-साथ सूर्य देव की अपार कृपा भी होती है. इस दिन काला, नीला, ग्रे रंग के कपड़ों को पहनने के बचना चाहिए।

Related posts