शादी में हर दुल्हन के लिए सबसे खास चीज उसका लहंगा होता है. दुल्हन के साथ-साथ हर कोई उसके लहंगा को देखने का काफी बेसब्री से इंतजार करता है. ऐसे में हर लड़की अपनी शादी में सबसे अलग दिखना चाहती है।आप अपनी शादी के लिए अगर वाइन लहंगा चुनती है तो इससे आपके वेडिंग पिक्चर्स भी बेहद अलग और खूबसूरत आएंगे.अगर आप अपनी शादी में कुछ अलग हटकर पहनने की सोच रही है तो. तो ऑफ व्हाइट लहंगा आपके लिए बेस्ट रहेगा इसके साथ आप कई तरफ के डार्क दुपट्टे का एक्सपेरिमेंट भी कर सकती है। हमारी कई एक्ट्रेसस ने अपनी शादी में व्हाइट लहंगा कैरी किया था।और इन लहंगो में वह बहुत खूबसूरत लग रही थीं तो चलिए जानते हैं इन एक्ट्रेसस के वेडिंग लूक के बारे में
अलाना पांडे(Alana Pandey)
अनन्या पांडे की कजिन अलाना पांडे 16 मार्च 2023 को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड आइवर मैक्री के साथ शादी के बंधन में बंध गई।शादी के लिए अलाना ने मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा का लहंगा चुना था। अपने डी-डे पर उन्होंने आइवरी कलर का थ्रेड-वर्क लहंगा पहना था, जिसे छोटे मोतियों, बिगुल मोतियों और स्फटिकों से सजाया गया था। अलाना ने मनीष मल्होत्रा के सिग्नेचर वेल से अपने लुक को पूरा किया था
दलजीत कौर(Dalljiet Kaur)
टीवी जगत की जानी मानी एक्ट्रेस दलजीत कौर ने हाल ही में अपने नए बॉयफ्रेंड निखिल पटेल के साथ आज शादी कर ली है। दोनो ही मुंबई के एक होटल में शादी के नदी में बंध गए है।तरह दलजीत ने आइवरी लहंगा पहनकर अपनी शादी में चार चांद लगा दी। वही उनके पति निखिल पटेल ने भी सेम कलर के आउटफिट में दूल्हे के रूप में सोशल मीडिया पर आग लगा दी है। हर कोई दोनो की इस नई शुरुआत पर उनको बधाई दे रहे है
अर्पिता मेहता(Arpita Mehta)
भारत के दो नामी फैशन डिजाइनर कुणाल रावल (Kunal Rawal) और अर्पिता मेहता (Arpita Mehta) ने 28 अगस्त 2022 को शादी की थी। इस कपल ने मुंबई के कोलाबा में स्थित लग्जरी होटल ‘द ताज पैलेस’ में हिन्दू रीति-रिवाजों के अनुसार शादी की थी। जिसमें कुछ करीबी दोस्त और परिवार के लोग ही शामिल हुए थे।अर्पिता ने कुणाल रावल को अपना हमसफर बनाने के लिए अर्पिता मेहता ने टिपिकल लाल जोड़े की जगह वाइट कलर का लहंगा पहना था, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। आमतौर पर एक दुल्हन अपनी शादी के लिए लाल रंग का जोड़ा चुनती है, जो सुहाग की निशानी माना जाता है। हालांकि, अर्पिता ने अपना पसंदीदा कलर चुना था।
