दयाबेन उर्फ दिशा वकानी की बेटी की पहली तस्वीर आई सामने

Disha vakani attend marriageDisha vakani attend marriage

टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा की दयाबेन के नाम से मशहूर हुई एक्ट्रेस दिशा वकानी काफी लम्बे समय से शो से नदारद चल रही है। दयाबेन उर्फ दिशा ने करीब डेढ़ साल पहले  प्रेग्नेंसी के चलते इस शो को अलविदा कर दिया था। बेटी के जन्म के बाद वो काफी लंबे वक्त तक ब्रेक पर ही रही। बीच बीच में दिशा के लौटने की खबरे आते रही लेकिन ऐसा हुआ नहीं। फैन्स को उनकी वापसी का इंतजार है।

 लेकिन अब दोबारा दिशा वकानी अपने फैंस के बीच आ गई है। नहीं, दिशा वकानी ने तारक मेहता का उल्टा चश्मा को ज्वाइन नहीं किया है। बल्कि वो बीते दिनों एक फैमिली शादी में शामिल हुई थी। यहां से उनकी फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इन फोटोज में दिशा अपनी बेटी के साथ नजर आ रही है।  दिशा ने अपनी बेटी का नाम स्तुति रखा है।

रिपोर्ट के मुताबिक इन तस्वीरों को गांधीनगर में क्लिक किया गया है जहां वह अपने एक फैमिली इवेंट में शरीक होने के लिए पहुंची हुई थीं। दिशा पिंक और गोल्डन साड़ी पहने हुए बहुत खूबसूरत लग रही हैं वही उनकी बेटी ब्लू कलर के जैकेट में बहुत क्यूट लग रही है ।यह पहली बार है जब दिशा की बेटी स्तुति की फोटो सोशल मीडिया पर सामने आई है ।

 फैंस काफी टाइम बाद दिशा वकानी को देखकर काफी खुश हैं और सोशल मीडिया पर उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं वही कुछ लोग उन्हें शो में वापस आने की रिक्वेस्ट कर रहे है । मालूम हो कि दिशा ने अपने कॉमिक किरदार से लंबे समय तक दर्शकों के दिलों पर राज किया था।

बता दें कि तारक मेहता का उल्टा चश्मा टीवी पर सबसे ज्यादा समय तक चलने वाले शो में से एक है सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले उन शोज में से एक है जो कि टीआरपी के मामले में अच्छे अच्छे धारावाहिकों और रियलिटी शोज को टक्कर दे चुका है।

Related posts