Travel

भारत के किस राज्य की कौनसी डिश फेमस है, पंजाब से लेकर पश्चिम बंगाल तक का पसंदीदा खाना

28 राज्य और 9 केंद्र शासित प्रदेश वाले भारत देश हर राज्य की अपनी अलग खासियत है,जिसकी वजह से वह राज्य जाना जाता है। यदि आप राज्यों के बारे में जानना चाहेंगे तो आप बहुत कुछ ऐसा जान लेंगे जिसके बारे में पहले आपको जानकारी पहले नहीं होगी।आज हम आपको भारत के प्रमुख राज्यों के खाने के बारे में बताएंगे।आइए जानते है, प्रमुख राज्यों के खाने के बारे में।

पंजाब

छोले भटूरे

पंजाब को किसानों का प्रदेश कहा जाता है। पंजाब का खानपान देश के साथ विदेश तक में मशहूर है। मक्‍के की रोटी और सरसों का साग इस राज्‍य का ऐसी डिश है जो हर कोई बड़े चाव से खाता है, इसके अलावा यहां के छोले- भटूरे, राजमा-चावल, नॉन, पराठे, लस्‍सी का जायका भी लोगों को खूब पसंद आता है।

जम्मू एंड कश्मीर

जम्मू एंड कश्मीर

भारत का सिरताज कहे या जन्नत कश्मीर जिसकी हसीन वादियों में खो जाने का मन करता है।कश्मीर में अधिकतर नॉनवेज डिश होती हैं, फिर भी वेजेटेरियन लोगों के लिए स्वाद का खजाना है कश्मीरी दम आलू। दम ओलाव या दम आलू में दही, अदरक, मैथी और अन्य गर्म तासीर वाले मसाले इस्तेमाल होते हैं। इसकी सुगंध दूर तक फैलती है। इसे रोटी या नान के साथ बड़े चाव से खाया जाता है।

बिहार

लिठ्ठी चौखा

बिहार जिसे टैलेंट की बहार के रूप में जाना जाता है। यहां खाने में आपको लिट्ठी चोखा मिलेगा।बिहार में इस डिश के साथ मेहमाननवाजी की जाती है। उबले आलू, बैंगन, टमाटर को मैश करके मसाले, प्याज और लहसुन मिलाकर चौखा बनाया जाता है, और लिठ्ठी को आंटे से बनाया जाता है।

गुजरात

थेपला

गुजरात का नाम आते ही कई डिश याद आ जाती है। जिसमें मुख्‍य रूप से ढोकला और थेपला है। यहां कोई भी मौक़ा हो थेपला खुशियां और स्वाद बढ़ने का काम बखूबी करता है। चने के आटे, गेहूं के आटे, ताजी मैथी और मसलों से थेपला बनता है। ताजे दही, अचार और छंदो के साथ थेपला खाया जाता है। कभी कभी थेपले पालक, मूली के उपयोग से भी बना लिए जाते हैं।

महाराष्ट्र

बड़ा पाव

महाराष्ट्र के फ़ूड कल्चर को अन्य राज्यों की तरह किसी एक डिश के साथ जाहिर नहीं किया जा सकता, फिर भी यहां की पावभाजी बहुत पसंद की जाती है। ताजे पाव को मक्खन में सेंककर कई तरह की सब्जियों को मैश कर बनाई गयी भाजी के साथ लगभग सारे भारत में लोग चाव से कहते हैं। इसके अलावा वड़ापाव भी बहुत मशहूर है।

राजस्‍थान दाल बाटी चूरमा

राजस्‍थान दाल बाटी चूरमा

राजस्थान की मशहूर डिश है, इसमें घी का ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। राजस्थान के कल्चर जितनी ही रिच यह टेस्ट में होती है। बॉल जैसे आकार की गेहूं के आटे की गोलियां आंच पर पकाई जाती हैं। तड़का लगी दाल के साथ इन्हें खाया जाता है। साथ में इन्हीं गोलियां से बना चूरमा डिश को चार चांद लगता है

उत्तर प्रदेश

कबाब

यूपी वैसे तो अपने कई डिशों के लिए फेमस है, लेकिन यहां लखनवी कबाब, बिरयानी, बेडमी आलू, कचौड़ी, हलवा, बनारसी चाट और आलू के पराठें खूब खाएं जाते हैं।

मध्य प्रदेश

दाल बाफले

मध्य प्रदेश राजस्थान के जितने करीब है उतनी ही समानता यहां के खान पान में नजर आ जाती है। बाटी ही मध्य प्रदेश के लोगों को पसंद आती है। यहाँ का दाल बाफला बहुत कुछ दाल बाटी जैसा है लेकिन इसका टेस्ट गजब है और आपने चाहे जितनी दाल बाटी खाई हो, लेकिन दाल बाफले खाना बिलकुल न भूलें। यहां का स्ट्रीट फूड भी काफी ज्यादा पसंद किया जाता है।

उत्तराखंड

फागू दाल

पहाड़ी इलाके के इस राज्य में खानपान कुछ अलग सा है। यहां पर एक खास डिश लोगों को पसंद है। इसे साधारण भाषा में दाल रोटी कह सकते हैं लेकिन टेस्ट बेहद अलग है। यहां पाए जाने वाले खास आटे से यह रोटी बनती है। फ़ानु दाल से बनी ख़ास डिश है।

पश्चिम बंगाल

आलू पोश्तो

इस राज्‍य में झिंगे आलू पोश्तो को गिलकी या तुरई के इस्तेमाल से तैयार किया जाता है। आलू और खसखस के दानों को मिलाकर यह डिश तैयार होती है। इसे चावल या रोटी के साथ खाते हैं। इसमें सरसों के तेल का ख़ास इस्तेमाल होता है और टेस्ट लाजवाब है।

Kanchan Sanodiya

Recent Posts

Career After 12th in Arts: 12वीं आर्ट्स के बाद रियर ऑप्शन

कला के विषय में संदर्भ और स्थिति दिन-प्रतिदिन बदल रही है। यह छात्रों के लिए…

1 दिन ago

Aaj ka Rashifal | 3 मई 2024 का मकर राशिफल, कुंभ राशिफल और मीन राशिफल पढ़े

आज का मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) (जिनका नाम भो,जा,जी,खी,खू,खे,खो,गा,गी से शुरू होता है) यदि…

1 दिन ago

Aaj ka Rashifal | 3 मई 2024 का तुला राशिफल, वृश्चिक राशिफल और धनु राशिफल पढ़े

आज का तुला राशिफल (Libra Daily Horoscope) (जिनका नाम रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ये से शुरू होता है) प्यार…

1 दिन ago

Aaj ka Rashifal | 3 मई 2024 का कर्क राशिफल, सिंह राशिफल और कन्या राशिफल पढ़े

आज का कर्क राशिफल (Cancer Daily Horoscope) (जिनका नाम ही,हु,हे,हो,डा,डी,डू,डे,डो से शुरू होता है) जो…

1 दिन ago

Aaj ka Rashifal | 3 मई 2024 का मेष राशिफल, वृषभ राशिफल और मिथुन राशिफल पढ़े

आज का मेष राशिफल (Aries Daily Horoscope) (जिनका नाम चु,चे,चो,ला,ली,लू,ले,लो,अ से शुरू होता है) यदि…

1 दिन ago

Aaj ka Rashifal | 25 अप्रैल 2024 का मकर राशिफल, कुंभ राशिफल और मीन राशिफल पढ़े

आज का मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) (जिनका नाम भो,जा,जी,खी,खू,खे,खो,गा,गी से शुरू होता है) आज…

1 सप्ताह ago