सलमान खान की बहन अर्पिता खान खान शर्मा ने भाईजान के 54वें जन्मदिन पर उन्हें एक खास गिफ्ट दिया है। अर्पिता और आयुष शर्मा दूसरी बार माता-पिता बन गए हैं। अर्पिता ने बेबी गर्ल को जन्म दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए बेटी के नाम की भी अनाउंसमेंट कर दी है।
अर्पिताऔर आयुष ने अपनी बेटी का नाम आयत शर्मा रखा है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें लिखा है, ‘हमारी नन्ही राजकुमारी आ गई है। आयत शर्मा… 27 दिसंबर को जन्म… आपकी शुभकामनाओं और प्यार के लिए शुक्रिया.. खान और शर्मा!’
दूसरी बार पापा बने आयुष शर्मा ने अपनी नन्ही सी परी आयत की पहली फोटो अपने फैंस के साथ शेयर की है। फोटोज शेयर करते हुए आयुष ने कैप्शन में लिखा है “इस खूबसूरत दुनिया में आपका स्वागत है अयात। आप हमारे जीवन में बहुत सारी खुशियाँ लेकर आए हैं। आप सभी के जीवन को बहुत प्यार और आनंद के साथ छू सकते हैं”
इन फोटोज में आयुष बड़े प्यार से आयत को गोद में उठाये निहार रहे है वही एक और फोटो में आयत अपने बड़े भाई आहिल के साथ नजर आ रही है। एक अन्य फोटो में अर्पिता और आयुष अपने दोनों बच्चो के साथ हैप्पी फ़ैमिली की तरह पोज़ दे रहे है।
बता दें कि सलमान खान और उनकी बहन अर्पिता के बीच काफी स्पेशल बॉन्डिंग देखने को मिलती है। सलमान अपनी बहन अर्पिता को बहुत चाहते है इसलिए अर्पिता और आयुष ने सलमान के जन्मदिन पर अपने दूसरे बच्चे को इस दुनिया में लाने की योजना बनाई अर्पिता ने सी सेक्शन डिलीवरी के जरिये बेटी आयत को जन्म दिया।
सलमान खान ने भी ट्विटर पर अपनी भांजी के लिए इमोशनल पोस्ट लिखा है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘इस खूबसूरत दुनिया में आयत आपका स्वागत है। पूरे परिवार के लिए सबसे अच्छे जन्मदिन के उपहार के लिए धन्यवाद अर्पिता और आयुष। हर कोई जो यह पढ़ रहा है, उसे आशीर्वाद दे। मैं आशा करता हूं कि वो बड़ी होकर सभी का नाम रोशन करे। प्यार और सम्मान के लिए आप सभी का शुक्रिया। आप सभी बेहद दयालु हैं, धन्यवाद, धन्यवाद, धन्यवाद!’
आपको बता दे ‘आयत’ नाम सलीम खान ने सलमान खान के बच्चे के लिए सोच कर रखा था मगर अब तक असा हो तो नहीं पाया इसलिए ये नाम अर्पिता की बच्ची का रखा गया है ।
Women's Day Wishes: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हर साल 8 मार्च को मनाया जाता है। यह दिन महिलाओं…
Maha Shivratri Wishes: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर, भगवान शिव की महिमा का गुणगान करते…
Chitragupt Aarti: सभी भक्तों को श्री चित्रगुप्त महाराज के चरणों में सादर प्रणाम। न्याय के…
Kunj Bihari Aarti: जय श्री कृष्ण! प्रेम और भक्ति के सागर, हमारे प्यारे बांके बिहारी,…
Krishna ji Aarti: जय श्री कृष्ण! आइए, आज की इस आरती में प्रेम, भक्ति और…
कई सेलिब्रिटीज के लिए 2024 बेहद खास रहा. बॉलीवुड से लेकर कई टीवी स्टार्स इस…