टेलीविज़न एक्टर करणवीर बोहरा ने आज अपने 37 वे बर्थडे के दिन फैंस को एक सरप्राइज दे दिया है। करणवीर और उनकी वाइफ टीजे सिंधू ने अपने घर आने वाले नन्हे मेहमान की खुशखबरी शेयर की है।
करणवीर और टीजे दो जुड़वाँ बेटिया बेला और विएना के माता पिता है और अब अपने तीसरे बच्चे का स्वागत करने के लिए बेहद उत्साहित है। टीजे ने बेबी बुम्प फ्लुंट करते हुए अपनी एक फोटो शेयर करते हुए लिखा “इतना सारा आशीर्वाद .. और अब हम एक और प्राप्त करने वाले है .. प्रत्येक आत्मा का एक उद्देश्य है, हम उन्हें नहीं चुनते हैं, वे हमें चुनते हैं। धन्यवाद छोटे बेबी हमपर विश्वास करने के लिए हम आपके योग्य हैं।
करणवीर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी एक तस्वीर साझा की, जिसमें दोनों मिट्टी से एक बेबी बनाते हुए नजर आ रहे है ” अंततः, यह भगवान है जो निर्माता है, वह अपने हाथों से हर छोटी डिटेल्स को अपने हाथ से बनाता है। हम पात्र हैं, बस उस चीज़ को प्राप्त करने का इंतज़ार कर रहे है जो कुछ भी हमारे लिए उनके पास है।इस खूबसूरत आशीर्वाद के लिए धन्यवाद भगवान। हम आभारी हैं कि उसने हमें फिर से माता-पिता बनने के लिए चुना है। छोटे बेबी के लिए ढेर सारा प्यार। अब तक का बेस्ट बर्थडे गिफ्ट।
इस गुड न्यूज़ के बाद से ही फ्रेंड्स और फैंस कपल को ढेर साडी बधाईया दे रहे है। आज करणवीर के जन्मदिन पर टीजे ने करणवीर को पाइनएप्पल केक के साथ सरप्राइज दिया था।
आपको बता दे करणवीर और टीजे के घर 2016 में दो जुदवा बेटिया का जन्म हुआ था और वो दोनों सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर भी है। करणवीर अक्सर उनके वीडियोस शेयर करते रहते है।
Women's Day Wishes: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हर साल 8 मार्च को मनाया जाता है। यह दिन महिलाओं…
Maha Shivratri Wishes: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर, भगवान शिव की महिमा का गुणगान करते…
Chitragupt Aarti: सभी भक्तों को श्री चित्रगुप्त महाराज के चरणों में सादर प्रणाम। न्याय के…
Kunj Bihari Aarti: जय श्री कृष्ण! प्रेम और भक्ति के सागर, हमारे प्यारे बांके बिहारी,…
Krishna ji Aarti: जय श्री कृष्ण! आइए, आज की इस आरती में प्रेम, भक्ति और…
कई सेलिब्रिटीज के लिए 2024 बेहद खास रहा. बॉलीवुड से लेकर कई टीवी स्टार्स इस…