छोटे पर्दे के मशहूर अभिनेता करणवीर बोहरा और उनकी पत्नी अभिनेत्री टीजे सिद्धू ने हाल ही अपने फैंस के साथ एक खुशखबरी शेयर की है। करणवीर और टीजे के घर एक और नन्हा मेहमान आने वाला है। करणवीर ने वाइफ की प्रेगनेंसी की खुशखबरी सोशल मीडिया पर शेयर की।
ओणम के मोके पर टीजे ने वाइट साड़ी पहने बेहद खूबसूरत फोटो शेयर की है जिसमे वो बेबी बम्प फ्लॉन्ट करते नजर आ रही है। टीजे ने सभी को ओणम की बधाई दी साथ ही बताया की एक्ट्रेस सुधा चंद्रन ने उन्हें कॉल किया और आने वाले बेबी के लिए बधाई दी। टीजे ने आगे लिखा “सुधा जी हमारी दो बेटियों को बाहुबली और थंगाबली को बुलाती है और कहती है, ‘अब महाबली आ रहे हैं!’ और संयोग से आज #Onam का मुख्य दिन है, जो त्योहार केरल में राजा महाबली की आत्मा की वापसी का प्रतीक है। क्या शानदार कहानी है और क्या शुभ दिन! आज पोस्ट करना था .. और प्रार्थना भी।
करणवीर ने पत्नी टीजे इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमे करणवीर और टीजे मिट्टी से एक बच्चे की आकृति बना रहे हैं। करणवीर ने लिखा- बच्चे इस दुनिया में हमारे ज़रिए आते हैं, लेकिन इसकी योजना भगवान बनाता है। वो महान क्रिएटर है, जो हर एक बारीक डिटेल बनाता है। हम सिर्फ पात्र है जो भगवान के आशीर्वाद का इंतज़ार करते है। इस सरप्राइज़ के लिए शुक्रिया। हम लोग कृतज्ञ हैं कि उसने हमें एक बार फिर माता-पिता बनने के लिए चुना। छोटी सी रूह के लिए बहुत प्यार। सबसे अच्छा जन्मदिन का तोहफ़ा।
आपको बता दे करणवीर ने 28 अगस्त को 37वां जन्मदिन मनाया और इसी दिन उन्होंने आने वाले बच्चे की खुशखबरी शेयर की।
करणवीर जानते है कि यह तीन बच्चों को संभालना मुश्किल होगा। वह कहते है यह बहुत तूफानी जीवन होने जा रहा है। लेकिन हम बहुत उत्साहित हैं। लोग हमें बता रहे हैं कि हमें दो लड़कियों के बाद एक लड़के के बारे में विचार करनी चाहिए। लेकिन मैं और मेरी पत्नी जेंडर लेंस के माध्यम से अपने घर में एक नया जीवन देखने के लिए बहुत उत्साहित हैं। हमारे लिए आने वाला बच्चा एक बच्चा है। लड़का या लड़की, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।
करणवीर को लगता है की नए बच्चे के जीवन में आने का एक कारण है। “मेरी पत्नी तीजे और मैं इस मुद्दे पर बहुत जुड़े हुए हैं। हमें लगता है कि यह नया जीवन धरती पर आना चाहता है और इसने हमें माता-पिता के रूप में चुना है। तो हम इसका स्वागत करते हैं, हम इसे रोकने वाले कौन हैं?
करणवीर और टीजे ने 2006 में शादी की थी। 2016 में दोनों जुड़वां बेटिया बेला और विएना के माता पिता बने।
Women's Day Wishes: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हर साल 8 मार्च को मनाया जाता है। यह दिन महिलाओं…
Maha Shivratri Wishes: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर, भगवान शिव की महिमा का गुणगान करते…
Chitragupt Aarti: सभी भक्तों को श्री चित्रगुप्त महाराज के चरणों में सादर प्रणाम। न्याय के…
Kunj Bihari Aarti: जय श्री कृष्ण! प्रेम और भक्ति के सागर, हमारे प्यारे बांके बिहारी,…
Krishna ji Aarti: जय श्री कृष्ण! आइए, आज की इस आरती में प्रेम, भक्ति और…
कई सेलिब्रिटीज के लिए 2024 बेहद खास रहा. बॉलीवुड से लेकर कई टीवी स्टार्स इस…