Article

करिश्मा कपूर, करीना कपूर, अरमान जैन सहित पुरे कपूर परिवार ने गणेश उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया

हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी कपूर परिवार ने अपने घर भगवान गणेश जी की स्थापना की। इस समय चल रही महामारी के कारण उत्सव कम धूम-धाम से मनाया गया, लेकिन परिवार के सभी सदस्य साथ और खुश नजर आ रहे है।

करिश्मा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें सभी एक साथ बैठकर पोज देते नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में करीना कपूर की बुआ रीमा जैन और उनका पूरा परिवार , आदर जैन, अरमान जैन, अनीसा मल्होत्रा, मनोज जैन हैं सहित तैमूर, करिश्मा कपूर, करिश्मा के बच्चे समायरा और कियान, रणधीर कपूर और बबीता नजर आ रहे है।

इन सभी तस्वीरों में तैमूर की क्यूटनेस ने सबका ध्यान अपनी और खींच लिया। एक और तैमूर लड्डू बेहद एन्जॉय कर रहे है वही दूसरी और मामा आदर जैन और अरमान जैन के साथ पोज़ देते हुए भी नजर आ रहे है।

पिले कलर का कुर्ता और वाइट पैजामा पहने तैमूर बहुत क्यूट लग रहे है साथ ही वो बड़े भाई दीदी समायरा और कियान के साथ गणेश जी के दर्शन करते हुए भी नजर आ रहे है।

Randhir Babita Kapoor with grandsons and daughter.

इससे पहले भी रीमा जैन के यहां गणेश चतुर्थी के मौके पर सभी लोग एक साथ नजर आये थे। उस दौरान करीना के साथ सैफ अली खान और तैमूर भी थे। करीना कपूर की बुआ रीमा जैन के यहां हर साल गणपति मूर्ति की स्थापना की जाती है। जिसमे कई सेलिब्रिटीज से ले कर आम लोग भी उनके घर गणेश जी के दर्शन करने आते थे लेकिन इस साल उस उस स्तर के सेलिब्रेशन को आदर जैन बहुत मिस कर रहे है।

आदर कहते है हम पिछले 25 वर्षों से अपने घर पर गणपति मनाते आ रहे हैं। इस मोके पर हमारे यहां बहुत सारे मेहमान भी आते रहे हैं। हालांकि, इस बार कोविड की स्थिति के कारण यह अलग होने वाला है क्योंकि हम किसी भी आगंतुक को आमंत्रित नहीं कर सकते। इसलिए हम लोगों को आरती और पूजा में शामिल होने के लिए जूम और फेसटाइम कॉल करेंगे। इसके लिए हमने खास इंतजाम भी किए हैं।”

Prachi jain

Recent Posts

Women’s Day Wishes | अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं

Women's Day Wishes: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हर साल 8 मार्च को मनाया जाता है। यह दिन महिलाओं…

2 महीना ago

Mahashivratri Wishes 2025: भोले की भक्ति में खो जाओ, हर हर महादेव कहते जाओ, दुख- दर्द सब मिट जाएंगे…

Maha Shivratri Wishes: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर, भगवान शिव की महिमा का गुणगान करते…

2 महीना ago

Chitragupt ji Aarti | श्री चित्रगुप्त जी की आरती

Chitragupt Aarti: सभी भक्तों को श्री चित्रगुप्त महाराज के चरणों में सादर प्रणाम। न्याय के…

3 महीना ago

Kunj Bihari ji Aarti | श्री कुंज बिहारी की आरती

Kunj Bihari Aarti: जय श्री कृष्ण! प्रेम और भक्ति के सागर, हमारे प्यारे बांके बिहारी,…

3 महीना ago

Krishna ji Aarti | श्री कृष्ण जी की आरती

Krishna ji Aarti: जय श्री कृष्ण! आइए, आज की इस आरती में प्रेम, भक्ति और…

4 महीना ago

अनंत अंबानी – राधिका मर्चेंट से नागा चैतन्य-शोभिता तक, 2024 में इन कपल्स ने रचाई शादी

कई सेलिब्रिटीज के लिए 2024 बेहद खास रहा. बॉलीवुड से लेकर कई टीवी स्टार्स इस…

4 महीना ago