‘जाना ना दिल से दूर’ और ‘साथ निभाना साथिया’ जैसे धारावाहिकों में अपनी भूमिकाओं के लिए पहचानी जाने वाली टीवी एक्ट्रेस भाविनी पुरोहित के फैंस के लिए खुश खबरी है।’साथ निभाना साथिया’ में राधा का किरदार निभा कर घर घर मे पहचान बनाने वाली भाविनी ने हाल ही में सगाई की। भाविनी के मंगेतर नाम धवल दवे है। धवल पेशे से विदेओग्राफर, ब्लॉगर और बिजनेसमैन है।
भाविनी और धवल दोनों ने ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर सगाई की तस्वीरें शेयर की है।
धवल और भाविनी एक दूसरे को लंबे वक्त से डेट कर थे जिसके बाद इन दोनों ने अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने का फैसला लिया।
धवल से अपने रिश्ते के बारे में बात करते हुए भाविनी ने कहा ‘हम लोगों ने अपने रिश्ते का आधिकारिक एलान कर दिया है। गुजरातियों में सगाई पर लड़के वालों के घर लड़की वाले जाते हैं। यह अरेंज मैरिज ही है मेरे लिए, क्योंकि मेरे पापा ने हम दोनों को मिलवाया था। इसके बाद हम लोगों ने मैसेज के जरिए एक दूसरे बात करना शुरू किया।’
शादी के बारे में बात करते हुए भाविनी ने कहा-‘फिलहाल तो शादी को लेकर अभी कुछ तारीख तय नहीं हुई है। संभव है कि अगले साल शादी करूं।’
भाविनी ने अपने करियर की शुरुआत ‘साथ निभाना साथिया’ सीरियल से की थी जिसमे उन्होंने नेगेटिव रोल प्ले किया था । इसके बाद से ही वो राधा के नाम से पहचानी जाने लगी। इसके बाद ‘जाना न दिल से दूर’ में नजर आईं।
भाविनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है और अपनी खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट करती रहती है।
Women's Day Wishes: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हर साल 8 मार्च को मनाया जाता है। यह दिन महिलाओं…
Maha Shivratri Wishes: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर, भगवान शिव की महिमा का गुणगान करते…
Chitragupt Aarti: सभी भक्तों को श्री चित्रगुप्त महाराज के चरणों में सादर प्रणाम। न्याय के…
Kunj Bihari Aarti: जय श्री कृष्ण! प्रेम और भक्ति के सागर, हमारे प्यारे बांके बिहारी,…
Krishna ji Aarti: जय श्री कृष्ण! आइए, आज की इस आरती में प्रेम, भक्ति और…
कई सेलिब्रिटीज के लिए 2024 बेहद खास रहा. बॉलीवुड से लेकर कई टीवी स्टार्स इस…