भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने ईद का त्यौहार अपने बेटे इज़हान मिर्ज़ा मालिक के साथ घर पर ही सेलिब्रेट किया। सानिया मिर्जा की बहन अनम मिर्ज़ा की शादी के बाद बाद यह पहली ईद है।
अनम मिर्ज़ा का निकाह भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजरुद्दीन के बेटे असद के साथ हुआ है। अनम भी अपने ससुराल में परिवार वालों के साथ ईद का त्योहार मना रहीं हैं। मोहम्मद अजहरुद्दीन ने एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है जिसमें वो बेटे और बहू अनम के साथ नजर आ रहे हैं।इस दौरान सानिया मिर्जा और उनका बेटा इज़हान भी सबके साथ ही थे।
इस दौरान सानिया ने ट्वीट कर लोगों को घर में रहकर ही ईद का त्योहार मनानें की अपील की है. सानिया ने ट्वीट कर लिखा, मैं ईद के मौके पर घर में अपनों के बीच रह रहीं हू, आप भी वहीं करें.
सानिया ने ट्विटर पर लिखा कि इस बार की ईद कई अनगिनत कारणों के कारणों से पहले जैसी नहीं है। इस ईद पर, चलो जरूरतमंदों के बारे में भी थोड़ा सोचते हैं, जो अपने जीवन के लिए कोरोना वायरस महामारी से लड़ रहे हैं और वे लोग जो विमान दुर्घटना या किसी अन्य चीज के कारण उनकी जान गंवा चुके हैं। ऐसे लोगों और उनके परिवारों के लिए भी प्रार्थना करें। सानिया ने इसके साथ ही सामाजिक दूरी का संदेश देते हुए कहा कि इस मुश्किल समय में घर पर रहना सबसे अच्छी और जरूरी बात है।
उन्होंने कहा कि इस ईद, हम सब अलग-अलग रहते हुए एक साथ आते हैं और एक बेहतर संसार की कामना करते हैं।
इसी के साथ ही सान्या ने बेटे इज़हान की क्यूट तस्वीरें भी शेयर की है।
Women's Day Wishes: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हर साल 8 मार्च को मनाया जाता है। यह दिन महिलाओं…
Maha Shivratri Wishes: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर, भगवान शिव की महिमा का गुणगान करते…
Chitragupt Aarti: सभी भक्तों को श्री चित्रगुप्त महाराज के चरणों में सादर प्रणाम। न्याय के…
Kunj Bihari Aarti: जय श्री कृष्ण! प्रेम और भक्ति के सागर, हमारे प्यारे बांके बिहारी,…
Krishna ji Aarti: जय श्री कृष्ण! आइए, आज की इस आरती में प्रेम, भक्ति और…
कई सेलिब्रिटीज के लिए 2024 बेहद खास रहा. बॉलीवुड से लेकर कई टीवी स्टार्स इस…