बिग बॉस सीजन 13 को खत्म हो चुका है लेकिन इससे जुड़े किस्से न तो कंटेस्टेंट भूले है न ही दर्शक। शो में विशाल आदित्य सिंह , शेफाली जरीवाला, अरहान खान जैसे कंटेस्टेंट ने वाइल्ड कार्ड एंटी की थी। इन सभी में सबसे स्ट्रांग गेम विशाल का देखने का मिला था. घर का हर कंटेस्टेंट उन्हें मजबूत खिलाड़ी समझ रहा था। इनमे से एक ऐसा ही किस्सा शो के कंटेस्टेंट मधुरिमा तुली और विशाल आदित्य सिंह का है।
शो में वाइल्ड एंट्री लेकर पहुंचे विशाल आदित्य सिंह और उनकी एक्स-गर्लफ्रेंड मधुरिमा तुली के बीच टकराव काफी चर्चा में रहा। शो में दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया था कि मधुरिमा ने विशाल की फ्राई पेन से पिटाई तक कर दी थी। जिसके चलते मधुरिमा तुली को बिग बॉस की जेल में भी रहना पड़ा और फिर सलमान खान ने उन्हें गुस्से में शो से ही बहन कर दिया।
बिग बॉस के घर में इतनी जबरदस्त लड़ाई के बाद दर्शको को लगा होगा की इसके बाद ये दोनों फिर साथ में कभी नजर नहीं आयगे लेकिन ऐसा नहीं है विशाल और मधुरिमा की जोड़ी एक बार फिर से छोटे परदे पर नजर आने वाली है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक विशाल और मधुरिमा, जीटीवी के रोमांटिक एपिसोड सलाम-ए-इश्क में नजर आएंगे। शो में दोनों रोमांटिक डांस करते दिखाई देंगे। इस डांस की कुछ तस्वीरें भी हम आपके लिए लेकर आये है। शो में वे दोनों प्यार को सेलिब्रेट करते हुए दिखेंगे। दो घंटे के स्पेशल एपिसोड में दोनों की एक रोमांटिक परफॉर्मेंस दिखाई जाएंगी।
इसके पहले भी बिग बॉस के फिनाले में दोनों ने साथ में परफॉर्मेंस दी थी।जब विशाल घर से बाहर आए तो उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि अब मेरे और मधुरिमा के रिश्ते में कुछ बचा नहीं है। मैं मधुरिमा से मिलना तो दूर उनका चेहरा तक नहीं देखना चाहता हूं। उनसे पैचअप का सवाल ही नहीं उठता है।
वैसे इतने बड़े झगडे के बाद भी दोनों ने प्रोफेशनलिज्म दिखते हुआ साथ में परफॉर्म करने का तैयार हुए ये बात वाकई कबीले तारीफ है। बिग बॉस 13 के बाद एक फिर दोनों को साथ देखना काफी दिलचस्प होगा।
विशाल और मधुरिमा ही नहीं, टीवी के बाकी कपल्स भी इस शो में डांस परफॉर्मेंस देते हुए नजर आएंगे। प्रिंस नरूला-युविका चौधरी, शब्बीर आहलूवालिया-सृति झा, अंजुम फेख-अभिशेक कपूर, रूही चतुर्वेदी-मानित जौरा, अदनान खान-तनुशा शर्मा भी शो सलाम-ए-इश्क का हिस्सा बन सकते हैं। ये शो 29 फरवरी को शाम 6.30 बजे ऑनएयर होगा।
Women's Day Wishes: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हर साल 8 मार्च को मनाया जाता है। यह दिन महिलाओं…
Maha Shivratri Wishes: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर, भगवान शिव की महिमा का गुणगान करते…
Chitragupt Aarti: सभी भक्तों को श्री चित्रगुप्त महाराज के चरणों में सादर प्रणाम। न्याय के…
Kunj Bihari Aarti: जय श्री कृष्ण! प्रेम और भक्ति के सागर, हमारे प्यारे बांके बिहारी,…
Krishna ji Aarti: जय श्री कृष्ण! आइए, आज की इस आरती में प्रेम, भक्ति और…
कई सेलिब्रिटीज के लिए 2024 बेहद खास रहा. बॉलीवुड से लेकर कई टीवी स्टार्स इस…