Entertainment News

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर बने माता पिता, बेटी का हुआ जन्म

बॉलीवुड के पावर कपल की लिस्ट में शुमार आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अपने पहले बच्चे के माता पिता बन गए हैं। आलिया भट्ट ने आज यानी 6 नवंबर को अपने पहले बच्चे को जन्म दिया है। जिसके बाद सोशल मीडिया पर लगातर कपल को बधाइयां मिल रही हैं।

Alia Bhatt, Ranbir Kapoor welcomes baby girl

अभिनेत्री आलिया भट्ट और अभिनेता रणबीर कपूर शादी के 7 महीने बाद अपने पहले बच्चे के पेरेंट्स बने। रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा ने इस खबर की पुष्टि की है। कपल के घर 6 नवंबर को बेटी ने जन्म लिया है। आलिया आज सुबह ही मुंबई के एच.एन. रिलायंस हॉस्पिटल में एडमिट हुई थीं। फैंस से लेकर सेलेब्स तक आलिया-रणबीर को जीवन के नए सफर की शुरुआत की शुभकामनाएं दे रहे हैं।

Alia Bhatt and Ranbir Kapoor announce the arrival of their baby girl

आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर अपने बेटी के जन्म की खुशखबरी शेयर की है। उन्होंने एक लाॅयन फैमिली की फोटो शेयर की है जिसमें लिखा है कि ‘और ये हमारी जिंदगी की सबसे अच्छी खबर है। हमारी बेबी गर्ल आ चुकी है। यह मैजिकल गर्ल है हम बहुत खुशी और प्यार से भर चुके हैं. लव..लव..लव रणबीर एंड आलिया।’ आलिया के इस पोस्ट पर फ्रेंड्स और फैंस कमेंट कर खूब बधाइयां दे रहे है.

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने 14 अप्रैल को वास्तु अपार्टमेंट में 5 साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद शादी रचाई थी। वही शादी के दो महीने बाद इस कपल ने अपने फैंस के साथ प्रेगनेंसी की ख़ुशख़बरी शेयर की थी और अब बेटी के माता पिता बने.

Akansha Sharma

Recent Posts

Women’s Day Wishes | अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं

Women's Day Wishes: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हर साल 8 मार्च को मनाया जाता है। यह दिन महिलाओं…

1 सप्ताह ago

Mahashivratri Wishes 2025: भोले की भक्ति में खो जाओ, हर हर महादेव कहते जाओ, दुख- दर्द सब मिट जाएंगे…

Maha Shivratri Wishes: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर, भगवान शिव की महिमा का गुणगान करते…

2 सप्ताह ago

Chitragupt ji Aarti | श्री चित्रगुप्त जी की आरती

Chitragupt Aarti: सभी भक्तों को श्री चित्रगुप्त महाराज के चरणों में सादर प्रणाम। न्याय के…

1 महीना ago

Kunj Bihari ji Aarti | श्री कुंज बिहारी की आरती

Kunj Bihari Aarti: जय श्री कृष्ण! प्रेम और भक्ति के सागर, हमारे प्यारे बांके बिहारी,…

1 महीना ago

Krishna ji Aarti | श्री कृष्ण जी की आरती

Krishna ji Aarti: जय श्री कृष्ण! आइए, आज की इस आरती में प्रेम, भक्ति और…

3 महीना ago

अनंत अंबानी – राधिका मर्चेंट से नागा चैतन्य-शोभिता तक, 2024 में इन कपल्स ने रचाई शादी

कई सेलिब्रिटीज के लिए 2024 बेहद खास रहा. बॉलीवुड से लेकर कई टीवी स्टार्स इस…

3 महीना ago