Anant Ambani lives a luxurious life, know his lifestyle, car collection, love life
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी और नीता अम्बानी के बेटे अनंत अंबानी आज यानी 10 अप्रैल को अपना 27वां जन्मदिन मना रहे है. अनंत रिलायंस की ग्रीन एनर्जी कंपनियों के ऑयल टू केमिकल बिजनेस के डायरेक्टर है और वो काफी लग्जीरियस लाइफ जीते है तो आइये आज अनंत अंबानी का लाइफस्टाइल जानते है.
अनंत अंबानी का जन्म 10 अप्रैल 1995 को मुंबई में हुआ था. मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी ने भी अपनी स्कूली पढ़ाई धीरुभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से की थी. उसके बाद अनंत ने रोड आइलैंड में ब्राउन यूनिवर्सिटी से अपनी स्नातक की पढ़ाई की है. पढ़ाई के बाद सबसे पहले अनंत जियो प्लेटफॉर्म के बोर्ड में एडिशनल डायरेक्टर के तौर पर काम कर रहे थे। फिर अनंत को रिलायंस की ग्रीन एनर्जी कंपनियों का डायरेक्टर नियुक्त किया गया। वही 2021 में फरवरी में अनंत को कंपनी के ऑयल टू केमिकल बिजनेस का डायरेक्टर भी बनाया गया था।
अनंत अंबानी महंगी गाड़ी का शौक रखते है उनके पास Bentley Bentayga है ये दुनिया की सबसे लग्जरी और महंगी कारों में शुमार है। यह कार 4 सेकेंड में 100 किलोमीटर प्रति घंटे तक की स्पीड पकड़ सकती है। वही इसकी कीमत करीब 3.85 करोड़ रुपये है. इसके सिवा उनके पास रॉल्स रॉयस फैंटम ट्रॉपहे कूपे भी है जिसकी कीमत करीब 8.84 करोड़ रुपये है. वही अनंत के पास रेंज रोवर वोग भी है, जिसकी कीमत भारतीय बाजार में 3.47 करोड़ रुपए है।
अनंत अंबानी एनिमल लवर हैं जानवरों की देखभाल करना काफी पसंद हैं। वही जानवरों से अनंत इतना प्यार करते है कि संक्रटग्रस्त और घायल जानवरों के लिए एक आश्रय भी चलाते हैं। अनंत के पास कई विदेशी पालतू जानवर हैं जिन्हे मुंबई स्थित उनके घर पर रखा गया है। एनिमल लवर होने के सिवा अनंत काफी धार्मिक है उन्हें भगवान बालाजी का भक्त कहा जाता है। खबरों के अनुसार नंत ने बालाजी मंदिर में पवित्र सफेद हाथी दान किया था. अनंत अक्सर तिरुमला स्थित वेंकटेश्वर मंदिर, बद्रीनाथ और केदारनाथ भगवान के दर्शन करने जाते रहते हैं। वही अनंत को बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति का सदस्य भी नियुक्त किया गया है।
लव लाइफ की बात करे तो अनंत अंबानी राधिका मर्चेंट को डेट कर रहे हैं यह दोनों बचपन से एक दूसरे को जानते हैं। साथ ही राधिका को अंबानी के सभी प्रोग्राम्स मे स्पॉट भी किया जाता है। ईशा अंबानी की शादी में भी राधिका मर्चेंट परिवार के साथ एंजॉय और डांस करती देखी गई थीं। राधिका बिजनेसमैन वीरेन मर्चेंट और शैला मर्चेंट की बेटी हैं। वीरेन Encore Healthcare के सीईओ और वाइस चेयरमैन हैं। राधिका ने न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी से पॉलिटिकल साइंस एंड इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएट किया इसके बाद वो भारत आ गईं। राधिका ने अपना फैमिली बिज़नेस ज्वाइन कर रखा राधिका को सामाजिक वर्क करना बेहद पसंद है वह NGO वर्कर भी है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो, दोनों ने साल 2019 में गुपचुप तरीके से सगाई भी कर ली थी हालाँकि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गयी है. ईशा, आकाश की शादी के बाद सभी अनंत और राधिका की शादी का इंतजार कर रहे हैं।
Women's Day Wishes: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हर साल 8 मार्च को मनाया जाता है। यह दिन महिलाओं…
Maha Shivratri Wishes: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर, भगवान शिव की महिमा का गुणगान करते…
Chitragupt Aarti: सभी भक्तों को श्री चित्रगुप्त महाराज के चरणों में सादर प्रणाम। न्याय के…
Kunj Bihari Aarti: जय श्री कृष्ण! प्रेम और भक्ति के सागर, हमारे प्यारे बांके बिहारी,…
Krishna ji Aarti: जय श्री कृष्ण! आइए, आज की इस आरती में प्रेम, भक्ति और…
कई सेलिब्रिटीज के लिए 2024 बेहद खास रहा. बॉलीवुड से लेकर कई टीवी स्टार्स इस…