अनुराग शर्मा ने बीवी नंदिनी संग किया Lip Lock, मलेशिया में एंजॉय कर रहे हनीमून

Anurag Nandini honeymoonAnurag Nandini honeymoon

‘ये है मोहब्‍बतें’ एक्टर अनुराग शर्मा शादी के बंधन में बंध गए। उन्‍होंने बीते 31 जनवरी को पारंपरिक रीति-रिवाज से अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड  नंदिनी गुप्ता के साथ सात फेरे लिए। शादी में दोनों के परिवार वालों के अलावा कई करीबी दोस्तों और इंडस्ट्री के कुछ फेमस चेहरे भी शामिल हुए थे। शादी की कई तस्वीरों और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आई हैं।

अनुराग और नंदिनी अपनी ड्रीमी वेडिंग के बाद इस समय मलेशिया में अपना हनीमून मना रहे है और वहां से लगातार वह अपनी लेटेस्ट तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे है।

 अनुराग ने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज शेयर की हैं जिनमे वो पत्नी नंदिनी गुप्ता के साथ एकदम रोमांटिक मूड में नजर आ रहे हैं। तस्वीरों में ये टीवी कपल एक-दूसरे से लिपलॉक करता नजर आ रहा है।

हनीमून के लिए मलेशिया पहुंचे अनुराग तो बीवी पर जमकर प्यार लुटाते हुए नजर आ रहे है। दोनों क्रूज पर ड्रिंक एन्जॉय करते हुए रोमांस करते हुए नजर आ रहे है।

अनुराग शर्मा और नंदिनी गुप्ता लंबे टाइम से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। करीब 5 साल डेटिंग के बाद दोनों ने 31 जनवरी 2020 को नंदिनी के होमटाउन दिल्ली में शादी की।  वही हनीमून से लौटने के बाद दोनों की शादी का ग्रैंड रिसेप्शन अनुराग के होमटाउन प्रयागराज में होगा।

वर्क फ्रंट की बात करें तो अनुराग और नंदिनी इंडियन टेलिविजन इंडस्ट्री के मशहूर चेहरे हैं। अनुराग ‘पवित्र रिश्‍ता’, ‘ये है मोहब्‍बतें’, ‘कुमकुम भाग्‍य’, ‘जोधा अकबर’, ‘ये है आशिकी’, ‘इतना करो ना मुझे प्‍यार’, ‘कवच’, ‘अजीब दास्तां है ये’ और ‘उड़ान’ जैसे पॉप्‍युलर शोज का हिस्‍सा रहे हैं। वहीं, नंदिनी आखिरी बार ‘ढाई किलो प्रेम’ में दिखी थीं।

Related posts