Anushka sharma shares her baby bump photo
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और अनुष्का शर्मा जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले हैं, विराट ने सोशल मीडिया पर अपनी पत्नी के साथ फोटो शेयर कर इसकी जानकारी दी है। फोटो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ‘और फिर, हम तीन होंगे! जनवरी 2021 में आ रहा है।’
आरसीबी के कप्तान विराट कोहली इस समय आईपीएल 2020 के लिए यूएई में हैं और इस टी20 लीग के लिए जोरदार तैयारियों में जुटे हैं। विराट के साथ अनुष्का भी यूएई में ही मौजूद है।
इसी बीच अनुष्का ने अपनी एक बेहद खूबसूरत तस्वीर शेयर की है समुद्र किनारे खड़ी अनुष्का बेबी बम्प फ्लॉन्ट करते हुए नजर आ रही है। अनुष्का ने ये खूबसूरत तस्वीर शेयर करते हुए लिखा ” आप के अंदर जीवन के निर्माण का अनुभव करने से अधिक वास्तविक और विनम्र कुछ भी नहीं है। जब यह आपके नियंत्रण में नहीं है तो वास्तव में क्या है ?
अनुष्का की इस फोटो पर कमेंट करते हुए विराट ने लिखा ” मेरी पूरी दुनिया एक फ्रेम में “
इससे पहले विराट और अनुष्का के यूएई पहुंचने पर RCB की टीम ने मिल कर विराट के घर आने वाले नन्हे मेहमान की खुश खबरि सेलिब्रेट की । विराट अनुष्का ने केक काटकर सभी के साथ सेलिब्रेट किया हाल ही में विराट से पूछा गया कि जनवरी में आपके घर नया मेहमान आने वाले हैं तो आपको कैसा लग रहा है? इस सवाल का जवाब देते हुए विराट ने कहा था कि जब से उन्हें इस बारे में पता चला तब से उनकी खुशी का ठिकाना नहीं है। उन्होंने कहा था, ‘यह अविश्वसनीय अहसास है। हम कैसा महसूस कर रहे हैं, इसको शब्दों में व्यक्त करना मुश्किल है।’
विराट और अनुष्का देश की सबसे चर्चित और पसंदीदा जोड़ियों में से एक हैं। आपको बता दे दोनों की मुलाकात एक शैम्पू के विज्ञापन की शूटिंग के दौरान हुई थी । लम्बे समय तक एक दूसरे को डेट करने फिर अलग होने और फिर साथ आने के बाद दोनों 11 दिसंबर 2017 को इटली में शादी के बंधन में बंधे थे। शादी के बाद दोनों सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं और अक्सर एक दूसरे के साथ फोटो शेयर करते रहते हैं।
Women's Day Wishes: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हर साल 8 मार्च को मनाया जाता है। यह दिन महिलाओं…
Maha Shivratri Wishes: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर, भगवान शिव की महिमा का गुणगान करते…
Chitragupt Aarti: सभी भक्तों को श्री चित्रगुप्त महाराज के चरणों में सादर प्रणाम। न्याय के…
Kunj Bihari Aarti: जय श्री कृष्ण! प्रेम और भक्ति के सागर, हमारे प्यारे बांके बिहारी,…
Krishna ji Aarti: जय श्री कृष्ण! आइए, आज की इस आरती में प्रेम, भक्ति और…
कई सेलिब्रिटीज के लिए 2024 बेहद खास रहा. बॉलीवुड से लेकर कई टीवी स्टार्स इस…