Bipasha Basu And Karan Singh Grover Are Expecting Their First Child
बॉलीवुड का पॉपुलर कपल बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर आजकल अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने है. हाल ही में खबर आयी थी कि एक्ट्रेस बिपाशा बसु अपने पहले बच्चे की माँ बनने वाली है. इस खबर की हाल ही में बिपाशा ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि की है.
एक्ट्रेस बिपाशा बसु जल्द मां बनने वाली हैं. बिपाशा और करण सिंह ग्रोवर जल्द ही अपने घर नन्हे मेहमान का स्वागत करने वाले है. अपनी प्रेगनेंसी को कन्फर्म करते हुए बिपाशा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए अपनी तस्वीरें शेयर की है.
बिपाशा ने वाइट शर्ट पहनने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए तस्वीर शेयर की बिपाशा के साथ तस्वीर में करण सिंह ग्रोवर भी नज़र आये. वही एक तस्वीर में करण बिपाशा के बेबी बंप पर किस करते दिखे. तस्वीर शेयर कर बिपाशा ने लिखा: एक नया टाइम, नया फेज…एक नई रोशनी ने हमारी जिंदगी में एक नया शेड जोड़ दिया है। यह हमें पहले से भी ज्यादा कंप्लीट कर रहा है। हमने अपने जीवन की शुरुआत अलग-अलग की, फिर हम मिले और तभी से हम दोनों साथ हैं। सिर्फ दो लोगों के लिए यह बहुत ज्यादा प्यार है, जो थोड़ा अनफेयर लगता है। इसलिए अब हम जल्द ही दो से तीन होने वाले हैं।’
वही बिपाशा ने अपने फैंस का शुक्रिया अदा करते हुए लिखा: ‘आपके बिना शर्त के प्यार, प्रार्थनाओं और शुभकामनाओं के लिए आप सभी का धन्यवाद। आपकी दुआएं और गुड विशेज हमेशा हमारे साथ रहेंगी। हमारी जिंदगी का हिस्सा बनने के लिए धन्यवाद।’ इस पोस्ट को शेयर करते ही उनके फ्रेंड्स और फैंस ढ़ेरो बधाइयां दे रहे है.
आपको बता दे कि बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने अप्रैल 2016 में शादी की थी. बिपाशा की करण संग पहली शादी है, वही करण की ये तीसरी शादी है. बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर को एक साथ फिल्म अलोन मे देखा गया था. फिल्म के सेट पर ही दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया था जिसके बाद कुछ महीने दोनों ने डेट किया और फिर करण सिंह ग्रोवर ने बिपाशा बसु से तीसरी शादी की. अब शादी के 6 साल बाद कपल पहली बार पेरेंट्स बनने वाले है.
Women's Day Wishes: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हर साल 8 मार्च को मनाया जाता है। यह दिन महिलाओं…
Maha Shivratri Wishes: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर, भगवान शिव की महिमा का गुणगान करते…
Chitragupt Aarti: सभी भक्तों को श्री चित्रगुप्त महाराज के चरणों में सादर प्रणाम। न्याय के…
Kunj Bihari Aarti: जय श्री कृष्ण! प्रेम और भक्ति के सागर, हमारे प्यारे बांके बिहारी,…
Krishna ji Aarti: जय श्री कृष्ण! आइए, आज की इस आरती में प्रेम, भक्ति और…
कई सेलिब्रिटीज के लिए 2024 बेहद खास रहा. बॉलीवुड से लेकर कई टीवी स्टार्स इस…