Today Bollywood update: नसीरुद्दीन शाह के बयान से लेकर उर्फी का डर्टी शूट तक खास

Bollywood updateBollywood update

नसीरुद्दीन शाह ने कहा गिरा दो ताज महल

मुगल बुरे नहीं अच्छे थे – नसीरुद्दीन शाह

नसीरुद्दीन शाह ने अपने इंटरव्यू में कहा, “जहां लोगों को इतिहास के बारे में सही जानकारी नहीं होती, वहां नफरत और गलत जानकारी का साम्राज्य होता है। शायद यही कारण है कि देश का एक वर्ग आज मुगल साम्राज्य पर दोष मढ़ता है और इस बात पर मुझे गुस्सा नहीं आता बल्कि हंसी आती है।

करीना के चैट शो में पहुंचे रणबीर

रणबीर कपूर पहली बार करीना के चैट शो में पहुंचे

बॉलीवुड फिल्म स्टार करीना कपूर खान के चर्चित चैट शो व्हॉट वुमेन वॉन्ट के सेट पर पहुंचे हैं। जिसकी तस्वीरें सामने आने लगी हैं। रणबीर कपूर पहली बार अपनी बहन करीना के चैट शो में पहुंचे थे। जहां फिल्म स्टार करीना कपूर खान और रणबीर कपूर ने पैपराजी को ढेर सारे पोज दिए। इस दौरान अदाकारा काफी फिट और स्लिम दिखीं। करनी कपूर खान ने इस दौरान रेड कलर के जंपसूट में धमाकेदार एंट्री मारी

नोरा का बोल्ड अंदाज

नोरा की बोल्ड कातिल अदाएं

एक्ट्रेस और मॉडल नोरा फतेही अक्सर अपने बोल्ड अंदाज से फैंस के दिलों पर कहर बरपाती नजर आती हैं। नोरा फतेही ने लोगों को अपने डांस का दीवाना बना दिया है। जब भी नोरा ठुमके लगाती हैं तो फैंस की धड़कनें तेज हो जाती हैं। साथ ही नोरा अपनी अदाओं से लोगों को घायल करने में भी माहिर है। नोरा फतेही आए दिन स्पॉट होती रहती हैं और पैपराजी भी उन्हें अपने कैमरे में कैद करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। इस बीच नोरा की कुछ फोटोज सामने आई हैं जिसमें वो बेहद हसीन लग रही हैं।

उर्फी का डर्टी शूट

उर्फी का डर्टी शूट हुआ वायरल

एक्ट्रेस उर्फी जावेद ने हाल ही में ‘डर्टी’ मैगजीन के लिए एक फोटोशूट करवाया है, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैंं। इन तस्वीरों में उर्फी का अजीबोगरीब लुक देखकर लोगों का दिमाग हिल गया है।

अक्षय कुमार ने लिए फिल्म सेल्फी के लिए इतने पैसे

अक्षय कुमार ने लिए सेल्फी के लिए 35 करोड़ रूपए

अक्षय कुमार की साल 2023 की पहली फिल्म ‘सेल्फी’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म को कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला है। अक्षय कुमार ने फिल्म ‘सेल्फी’ में अपने काम के लिए फीस के तौर पर 35 करोड़ रुपये लिए हैं।

Related posts