Deepika Ranveer Relationship
दीपिका पादुकोण 5 जनवरी को अपना 34 वा बर्थडे सेलिब्रेट करेंगी। इन दिनों दीपिका अपनी आने वाली फिल्म छपाक के प्रमोशन में बिजी हैं। अपने इस बिजी शेड्यूल में से टाइम निकाल पाना दीपिका के लिए थोड़ा मुश्किल हो रहा है. ऐसे में दीपिका ने अपने बर्थडे के लिए एक खास प्लान बनाया है।
रात को पति रणवीर सिंह के साथ केक काटने के बाद दीपिका सुबह सुबह उत्तर प्रदेश के लिए रवाना होने वाली हैं।दीपिका अपना 34वां बर्थडे लखनऊ में एसिड अटैक विक्टिम्स के साथ मनाएंगी। लखनऊ का शीरोज कैफे एसिड अटैक सर्वाइवर द्वारा चलाया जाता है दीपिका अपना पूरा दिन अपना पूरा दिन यही बिताएंगी. आस-पास के शहरों के एसिड अटैक विक्टिम इसका हिस्सा होंगे।
शीरोज कैफे में वक्त बिताने के बाद दीपिका का प्लान कुछ और लोगों से भी मिलने का है, जिसकी योजना पर अब भी काम चल रहा है। लखनऊ के बाद वह दिल्ली पहुंचेंगी और रविवार की शाम से ही फिल्म के प्रचार का काम शुरू कर देंगी।
दीपिका फ़िलहाल अपनी सारी एनर्जी फिल्म के प्रमोशन पर लगाना चाहती है और इसलिए उन्होंने बर्थडे के लिए कोई पर्सनल प्लान नहीं बनाया। दीपिका के लिए जनवरी महीना बहुत खास है। एक तो उनका बर्थडे (5 जनवरी) और दूसरा फिल्म छपाक का रिलीज होना।
दीपिका शादी के बाद किसी फिल्म में नजर नहीं आईं। शादी के बाद छपाक उनकी पहली फिल्म है। दीपिका इस फिल्म में एसिड अटैक पीड़ित के रूप में नजर आएंगी। एक सत्य घटना पर आधारित इस फिल्म में इस किरदार को वो संघर्ष दिखाया जाएगा जिसके चलते सर्वोच्च न्यायालय को देश में तेजाब की बिक्री को लेकर फैसला सुनाना पड़ा।इसके बाद दीपिका एक और फिल्म की शूटिंग सुरु करने जा रही है जिसमें वह गली बॉय के मशहूर कलाकार सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ दिखेंगी। फिल्म में अनन्या पांडे भी खास किरदार कर रही हैं।
Women's Day Wishes: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हर साल 8 मार्च को मनाया जाता है। यह दिन महिलाओं…
Maha Shivratri Wishes: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर, भगवान शिव की महिमा का गुणगान करते…
Chitragupt Aarti: सभी भक्तों को श्री चित्रगुप्त महाराज के चरणों में सादर प्रणाम। न्याय के…
Kunj Bihari Aarti: जय श्री कृष्ण! प्रेम और भक्ति के सागर, हमारे प्यारे बांके बिहारी,…
Krishna ji Aarti: जय श्री कृष्ण! आइए, आज की इस आरती में प्रेम, भक्ति और…
कई सेलिब्रिटीज के लिए 2024 बेहद खास रहा. बॉलीवुड से लेकर कई टीवी स्टार्स इस…