Jennifer Winget to Surbhi Jyoti, Karan Singh Grover fell in love with these girls
करण सिंह ग्रोवर आज यानी 23 फरवरी को अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं. करण सिंह ग्रोवर अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं. करण लम्बे समय से इंडस्ट्री का हिस्सा है ऐसे मे कई बार करण का नाम कई एक्ट्रेस से जुड़ चुका है. वही करण तीन बार शादी भी कर चुके हैं. आज करण सिंह ग्रोवर के जन्मदिन पर जानते है कि कौन उनकी गर्लफ्रेंड रहीं और कौन उनकी पत्नी.
करण सिंह ग्रोवर को सबसे पहले श्रद्धा निगम से प्यार हुआ था और करण ने साल 2008 में श्रद्धा के साथ शादी भी की थी. लेकिन श्रद्धा और करण की शादी महज 10 महीने ही टिक सकी. वही 10 महीने बाद श्रद्धा निगम और करण सिंह ग्रोवर का तलाक हो गया था.
अपनी पहली पत्नी श्रद्धा निगम से तलाक होने के बाद करण सिंह ग्रोवर ने अपनी कोरियोग्राफर निकोल अलवारिस को डेट कर रहे थे लेकिन निकोल और करण का ये रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं टिक पाया और दोनों अलग हो गए थे.
करण सिंह ग्रोवर को टीवी शो ‘कुबूल है’ में सुरभि ज्योति के साथ देखा गया था, इस जोड़ी को दर्शकों ने काफी पसंद भी किया था. वही माना जाता है कि सेट पर सुरभि ज्योति और करण सिंह ग्रोवर एक दूसरे से काफी क्लोज रहते थे.
करण सिंह ग्रोवर और गुल खान के रिलेशनशिप की भी खबरें मीडिया में आयी थी. उस समय गुल खान सीरियल ‘कुबूल है’ की प्रोड्यूसर थीं. हालांकि आज तक इस खबर पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गयी है.
टीवी शो दिल मिल गए के सेट पर करण सिंह ग्रोवर और जेनिफर विंगेट के दिल मिल गए थे. शुरुआत मे दोनों एक दूसरे के दोस्त रहे और फिर दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई. इसके बाद साल 2012 में जेनिफर और करण ने शादी कर ली है. लेकिन शादी के बाद बिपाशा बसु के साथ चल रहे अफेयर की वजह से जेनिफर और करण एक दूसरे से अलग हो गए.
बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर को एक साथ फिल्म अलोन मे देखा गया था फिल्म के सेट पर ही दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया था जिसके बाद कुछ महीने दोनों ने डेट किया और फिर करण सिंह ग्रोवर ने बिपाशा बसु से तीसरी शादी की. फिलहाल करण और बिपाशा साथ एक साथ खुशी से अपना जीवन जी रहे हैं.
Women's Day Wishes: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हर साल 8 मार्च को मनाया जाता है। यह दिन महिलाओं…
Maha Shivratri Wishes: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर, भगवान शिव की महिमा का गुणगान करते…
Chitragupt Aarti: सभी भक्तों को श्री चित्रगुप्त महाराज के चरणों में सादर प्रणाम। न्याय के…
Kunj Bihari Aarti: जय श्री कृष्ण! प्रेम और भक्ति के सागर, हमारे प्यारे बांके बिहारी,…
Krishna ji Aarti: जय श्री कृष्ण! आइए, आज की इस आरती में प्रेम, भक्ति और…
कई सेलिब्रिटीज के लिए 2024 बेहद खास रहा. बॉलीवुड से लेकर कई टीवी स्टार्स इस…