Entertainment News

एक्टिंग और डांसिंग के बाद माधुरी दीक्षित का ये नया टैलेंट आया सामने

बॉलीवुड की धक् धक् गर्ल माधुरी दीक्षित आज भी लोगों के दिलों पर राज करती हैं।  अपनी एक्टिंग  और डांसिंग स्किल्स से माधुरी बहुत पहले ही लोगों को दीवाना बना चुकी है।फिल्मों के अलावा माधुरी छोटे पर्दे पर भी सक्रिय रहती हैं। हाल ही में माधुरी रियलिटी शोज में भी नजर आ चुकी हैं।  इस दौरान कई बार उन्हें गाना गुनगुनाते हुए देखा गया।अब उनका एक और टैलेंट सामने आया है। माधुरी ने पति श्रीराम नेने संग मिलकर अपने सिंगिंग टैलेंट को गिटार की धुनों में पिरो कर सबके सामने लाई है। 

माधुरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है।  इस वीडियो में माधुरी, अपने पति श्रीराम नेने और म्यूजिशियन जैक डिसूजा के साथ गिटार बजाते हुए दिग्गज अमेरिकन सिंगर जॉन लीजेंड का गाना ‘ऑल ऑफ मी’ गाते हुए नजर आ रहे हैं। तीनों ने मिलकर काफी शानदार परफॉर्मेंस दी है। श्रीराम संग माधुरी का यह सिंगिंग वीडियो लोगों को पसंद आ रहा है।

वीडियो शेयर करते हुए रानी ने लिखा ‘फैमिली के साथ गाने का सेशन। गिटार पर हाथ आजमाते हुए बहुत अच्छा लगा।’

वर्कफ्रोंट की बात करे तो माधुरी आखिरी बार ‘कलंक’ फिल्म में नजर आई थीं लेकिन करण जोहर की मल्टी स्टारर बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए । ‘कलंक’ फिल्म इस वजह से भी ज्यादा चर्चा में थी क्योंकि माधुरी और संजय दत्त की जोड़ी इस फिल्म में लम्बे समय बाद साथ दिखी थी।  हाल ही में माधुरी और उनके पति श्रीराम नेने ने पंचक नाम की मराठी मूवी को प्रोड्यूस भी किया है।

माधुरी और श्रीराम नेने ने 17 अक्टूबर 1999 को शादी की थी। माधुरी और श्रीराम के दो बेटे हैं। जिनके नाम अरिन और रायन हैं।

Prachi jain

Recent Posts

Women’s Day Wishes | अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं

Women's Day Wishes: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हर साल 8 मार्च को मनाया जाता है। यह दिन महिलाओं…

1 सप्ताह ago

Mahashivratri Wishes 2025: भोले की भक्ति में खो जाओ, हर हर महादेव कहते जाओ, दुख- दर्द सब मिट जाएंगे…

Maha Shivratri Wishes: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर, भगवान शिव की महिमा का गुणगान करते…

2 सप्ताह ago

Chitragupt ji Aarti | श्री चित्रगुप्त जी की आरती

Chitragupt Aarti: सभी भक्तों को श्री चित्रगुप्त महाराज के चरणों में सादर प्रणाम। न्याय के…

1 महीना ago

Kunj Bihari ji Aarti | श्री कुंज बिहारी की आरती

Kunj Bihari Aarti: जय श्री कृष्ण! प्रेम और भक्ति के सागर, हमारे प्यारे बांके बिहारी,…

1 महीना ago

Krishna ji Aarti | श्री कृष्ण जी की आरती

Krishna ji Aarti: जय श्री कृष्ण! आइए, आज की इस आरती में प्रेम, भक्ति और…

3 महीना ago

अनंत अंबानी – राधिका मर्चेंट से नागा चैतन्य-शोभिता तक, 2024 में इन कपल्स ने रचाई शादी

कई सेलिब्रिटीज के लिए 2024 बेहद खास रहा. बॉलीवुड से लेकर कई टीवी स्टार्स इस…

3 महीना ago