Rewa Princess Mohena Singh and Suyesh Rawat’s together photo
‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) सीरियल में कीर्ति का किरदार निभाने वाली मोहना कुमारी सिंह आज शादी के बंधन में बंधने जा रही है। मोहना की मेहँदी के बाद संगीत और हल्दी की रस्मो की तस्वीरें सामने आ गई है जिनमें वे बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
हल्दी की रस्म में मोहना ने येलो कलर का राजस्थानी ड्रेस पहना था जिसमे वो काफी सुन्दर दिख रही थी
मोहिना रीवा के महाराजा पुष्पराज सिंह जूदेव की बेटी हैं यानी कि असल जिंदगी में वे एक राजकुमारी हैं। मोहिना के होने वाले दूल्हे का नाम सुयश रावत है।सुयश उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री और आध्यात्मिक गुरु सतपाल महाराज के बेटे है। सुयश रावत पॉलीटिकल फैमिली से बिलॉन्ग करते हैं। इसके साथ ही वो समाजसेवा के क्षेत्र में भी एक्टिव हैं।
मोहना और सुयश के विवाह समारोह के लिए हरिद्वार के बैरागी कैंप में विशाल मंडप सजाया गया है। शादी में कई वीवीआईपी शामिल होंगे। विवाह समारोह में केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल होंगे। इसके अलावा कई प्रदेशों के राज्यपालों के भी शादी में पहुंचने की चर्चा है।
मोहिना के राजघराने से जुड़े होने के साथ ही फिल्म जगत से नाता होने के चलते कई सिने कलाकारों के भी शादी में पहुंचने की उम्मीद है।मोहना के टीवी जगत के दोस्त निधि उत्तम, गौरव वाधवा, हर्षित राज चौहान आलरेडी शादी की रस्मो में शामिल हो गए है।
दोनों की शादी 14 अक्टूबर यानि आज को हरिद्वार में होगी। इसके बाद रिसेप्शन और विदाई 9-10 नवंबर को रीवा में की जाएगी। खबरों की मानें तो शादी के बाद मोहिना देहरादून शिफ्ट हो जाएंगी।
सगाई के बाद मोहिना ने इंटरव्यू के दौरान मोहना ने बताया था कि वह शादी के बाद अभिनय छोड़ देंगी। मोहना ने कहा था- ‘शादी के बाद मैं मुंबई और अभिनय दोनों को छोड़ दूंगी। मेरी जिंदगी 180 डिग्री बदलने वाली है। मैं खुश होने के साथ थोड़ी सी परेशान भी हूं। टीवी छोड़ने का फैसला मेरे कुछ दोस्तों को सही नहीं लगा लेकिन मैं हमेशा अपने दिल की सुनती हूं।’
रीवा की रॉयल फैमिली से मोहिना पहली लड़की हैं जिन्होंने रियलिटी शो में पार्टिसिपेट किया है और एक्टिंग वर्ल्ड में आईं।मोहिना टीवी सीरियल में आने से पहले 2012 में ‘डांस इंडिया डांस’ सीजन 3 में आई थीं। उन्होंने घंटों लाइन में लगकर शो का पहला ऑडीशन दिया था।मोहिना एक ट्रेंड डांसर हैं और एक्ट्रेस के साथ कोरियोग्राफर भी हैं।
Women's Day Wishes: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हर साल 8 मार्च को मनाया जाता है। यह दिन महिलाओं…
Maha Shivratri Wishes: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर, भगवान शिव की महिमा का गुणगान करते…
Chitragupt Aarti: सभी भक्तों को श्री चित्रगुप्त महाराज के चरणों में सादर प्रणाम। न्याय के…
Kunj Bihari Aarti: जय श्री कृष्ण! प्रेम और भक्ति के सागर, हमारे प्यारे बांके बिहारी,…
Krishna ji Aarti: जय श्री कृष्ण! आइए, आज की इस आरती में प्रेम, भक्ति और…
कई सेलिब्रिटीज के लिए 2024 बेहद खास रहा. बॉलीवुड से लेकर कई टीवी स्टार्स इस…