Entertainment News

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस सरोगेसी के जरिए बने पेरेंट्स

बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाने वाली ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा शादी के तीन साल बाद माँ बन गयी है. प्रियंका ने अपने माँ बनने की खुशखबरी खुद सोशल मीडिया पर बीती रात फैन्स के साथ शेयर की है.

प्रियंका चोपड़ा और पति निक जोनस शादी के तीन साल बाद सरोगेसी के जरिए अपने पहले बच्चे के माता पिता बने. प्रियंका निक ने सोशल मीडिया पर ये खुशखबरी शेयर की थी. खुशखबरी देते हुए प्रियंका निक ने लिखा: ‘हमें बताते हुए खुशी हो रही है कि सरोगेसी के जरिए हम एक बच्चे का स्वागत कर रहे हैं. हम सम्मान के साथ कहना चाहते हैं कि इस विशेष समय में हमारी प्राइवेसी का ख्याल रखा जाए, हम अपने परिवार पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं. धन्यवाद’. फैन्स और सेलेब्स इस कपल को जिंदगी की नया शुरुआत के लिए बधाई दे रहे हैं.

Priyanka Chopra, Nick Jonas Welcome Their First Child Via Surrogacy

वही प्रियंका निक ने इस बात का खुलासा नहीं किया कि उनके बेटी या बेटा आया है लेकिन यूएस वीकली ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया है कि प्रियंका-निक के घर बेटी आई है. हालांकि इस खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गयी है.

आपको बता दे कि ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा ने राजस्थान में पारंपरिक तरीके से साल 2018 में अमेरिकन सिंगर निक जोनस से शादी रचाई थी. वही लम्बे समय से प्रियंका अमेरिका में ही अपने पति के साथ रह रही है. प्रियंका चोपड़ा साल 2000 में मिस वर्ल्ड का खिताब भी जीत चुकी हैं. साल 2000 में मिस वर्ल्ड बनने के बाद प्रियंका चोपड़ा ने तमिल फिल्म थमिज़न (2002) के साथ अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी.  

Akansha Sharma

Recent Posts

Women’s Day Wishes | अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं

Women's Day Wishes: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हर साल 8 मार्च को मनाया जाता है। यह दिन महिलाओं…

1 सप्ताह ago

Mahashivratri Wishes 2025: भोले की भक्ति में खो जाओ, हर हर महादेव कहते जाओ, दुख- दर्द सब मिट जाएंगे…

Maha Shivratri Wishes: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर, भगवान शिव की महिमा का गुणगान करते…

3 सप्ताह ago

Chitragupt ji Aarti | श्री चित्रगुप्त जी की आरती

Chitragupt Aarti: सभी भक्तों को श्री चित्रगुप्त महाराज के चरणों में सादर प्रणाम। न्याय के…

1 महीना ago

Kunj Bihari ji Aarti | श्री कुंज बिहारी की आरती

Kunj Bihari Aarti: जय श्री कृष्ण! प्रेम और भक्ति के सागर, हमारे प्यारे बांके बिहारी,…

2 महीना ago

Krishna ji Aarti | श्री कृष्ण जी की आरती

Krishna ji Aarti: जय श्री कृष्ण! आइए, आज की इस आरती में प्रेम, भक्ति और…

3 महीना ago

अनंत अंबानी – राधिका मर्चेंट से नागा चैतन्य-शोभिता तक, 2024 में इन कपल्स ने रचाई शादी

कई सेलिब्रिटीज के लिए 2024 बेहद खास रहा. बॉलीवुड से लेकर कई टीवी स्टार्स इस…

3 महीना ago