A recap of Priyanka Chopra’s all Met Gala looks
न्यूयॉर्क के मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट में आयोजित हुए मेट गाला में प्रियंका चोपड़ा अक्सर अपना जलवा बिखेरती नज़र आती है. अभी तक कुल 73 बार मेट गाला हो चुका है जिसमे से तीन बार प्रियंका चोपड़ा इस में अपनी शिरकत कर चुकी है.
पहली बार साल 2017 में ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा मेट गाला में धूम मचाया था. इस इवेंट में प्रियंका ने अपने फैशन का जलवा दिखाया था. प्रियंका ने रेड कार्पेट पर राल्फ लॉरेन का डिजाइन किया हुआ ट्रेंच कोट पहना. यह दुनिया का सबसे लंबा ट्रेंच कोट है. वैसे इस ड्रेस को पहनना फैशन रिस्क से कम नहीं था लेकिन प्रियंका ने अपने आत्मविश्वास से इसे स्टाइल स्टेटमेंट बना दिया था. इस इवेंट में प्रियंका को निक के साथ देखा गया था. प्रियंका का ये लुक कुछ को पसंद आया था वही कुछ ने इस पर काफी मीम बनाये जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे.
वही दूसरी बार प्रियंका साल 2018 में मेट गाला इवेंट में पहुचंही थी इस इवेंट में प्रियंका ने फैशन और स्टाइल में सभी को पीछे छोड़ दिया था. मेट गाला के रेड कार्पेट पर प्रियंका चोपड़ा ने वाइन रेड कलर की ‘स्ट्रैपलेस राल्फ लॉरेन गाउन’ पहनी थी। प्रियंका ने इस गाउन के साथ ही एक हेड ड्रेस भी पहनी थी जो गोल्डन कलर की चेन से बना था. साथ ही प्रियंका ने महरून कलर की डार्क लिपस्टिक और हैवी मेकअप किया हुआ था. प्रियंका के इस लुक को काफी पसंद किया गया था.
वही प्रियंका साल 2019 में मेट गाला में तीसरी बार पहुंची थी इस इवेंट में प्रियंका ने निक जोनस के साथ शिरकत की थी. प्रियंका चोपड़ा इस साल Dior का सॉफ्ट पेस्टल गाउन पहने नजर आईं। ग्रे-येलो-पिंक फेदर लगे हुई इस थाई हाई स्लिट गाउन के साथ उन्होंने शिमरी टाइट्स पहने थे। चोपर्ड ब्रांड की ज्वेलरी और एक ड्रामेटिक क्राउन के साथ प्रियंका ने अपने मेकअप और हेयर स्टाइल के साथ एक्सपेरिमेंट किया हुआ था. इस इवेंट में कुछ लोगो को प्रियंका का ये लुक पसंद आया था वही कुछ लोगो ने इस लुक पर प्रियंका को काफी ट्रोल भी किया था.
Women's Day Wishes: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हर साल 8 मार्च को मनाया जाता है। यह दिन महिलाओं…
Maha Shivratri Wishes: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर, भगवान शिव की महिमा का गुणगान करते…
Chitragupt Aarti: सभी भक्तों को श्री चित्रगुप्त महाराज के चरणों में सादर प्रणाम। न्याय के…
Kunj Bihari Aarti: जय श्री कृष्ण! प्रेम और भक्ति के सागर, हमारे प्यारे बांके बिहारी,…
Krishna ji Aarti: जय श्री कृष्ण! आइए, आज की इस आरती में प्रेम, भक्ति और…
कई सेलिब्रिटीज के लिए 2024 बेहद खास रहा. बॉलीवुड से लेकर कई टीवी स्टार्स इस…