Entertainment News

रानू मंडल ने रैंप वाक पर मचाया तहलका, हैवी मेकअप में पहचानना हुआ मुश्किल

रेलवे स्टेशन में गाना गाकर अपना गुजारा करने वाली रानू मंडल अब मशहूर हो चुकी हैं।हिमेश रेशमिया ने उन्हें अपनी फिल्म ‘हैप्पी हार्डी एंड हीर’ में गाने का मौका दिया। वो अब तक फिल्म के लिए कई गाने गा चुकी हैं। बीते दिनों एक फैन से बदतमीजी के बाद रानू बुरी तरह ट्रोल हो गई थीं

अब एक बार फिर रानू मंडल सुर्खिया बटोर रही है। दरअसल, सोशल मीडिया पर उनकी कुछ तस्वीरे वायरल हो रही है, जिसमें वो हेवी मेकअप किए हुए नजर आ रही हैं। वायरल हो रही यह तस्वीर किसी एक इवेंट की है, जिसमें रानू मंडल डिजाइनर लहंगे और हेवी मेकअप करके पहुची थीं लेकिन उनका मेकअप उन्हें अच्छा दिखाने की जगह उनके लुक्स को बिगाड़ता हुआ नजर आ रहा है।

रानू मंडल का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में रानू मंडल प्रियंका चोपड़ा के ‘फैशन’ (Fashion) फिल्म के गाने पर पहली बार रैंप वॉक करती हुई नजर आ रही हैं। इस वीडियो में रानू मंडल रैंप पर काफी कॉंफिडेंट लग रही है और उनका  रैंप पर अंदाज चर्चा में बना हुआ है।

रानू मंडल के मेकअप वाली फोटो के सोशल मीडिया पर आने के बाद लोगों ने उनके इस लुक का मजाक बनाना शुरू कर दिया है। रानू मंडल उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक ब्यूटी पॉर्लर के कार्यक्रम में पहुंची थीं। यहां मेकअप आर्टिस्ट ने उनका मेकअप किया। लेकिन उनका मेकअप लोगों को कुछ खास पसंद नहीं आया। इसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों के फनी कॉमेंट्स और मीम्स की बाढ़ आ गई है।

हाल ही में रानू मंडल का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वो एक महिला फैन को सेल्फी के लिए पूछने पर डांटती हुई नजर आई थीं।रानू ने प्रशंसक से यह तक कह दिया था कि ‘आपने मुझे छुआ कैसे? मैं अब एक सेलिब्रिटी हूं।’ इस वीडियो के बाद से लोग रानू मंडल की आलोचना कर रहे हैं। आइये एक नजर डालते है रानू मंडल के इस वीडियो पर 

Prachi jain

Recent Posts

Women’s Day Wishes | अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं

Women's Day Wishes: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हर साल 8 मार्च को मनाया जाता है। यह दिन महिलाओं…

1 सप्ताह ago

Mahashivratri Wishes 2025: भोले की भक्ति में खो जाओ, हर हर महादेव कहते जाओ, दुख- दर्द सब मिट जाएंगे…

Maha Shivratri Wishes: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर, भगवान शिव की महिमा का गुणगान करते…

2 सप्ताह ago

Chitragupt ji Aarti | श्री चित्रगुप्त जी की आरती

Chitragupt Aarti: सभी भक्तों को श्री चित्रगुप्त महाराज के चरणों में सादर प्रणाम। न्याय के…

1 महीना ago

Kunj Bihari ji Aarti | श्री कुंज बिहारी की आरती

Kunj Bihari Aarti: जय श्री कृष्ण! प्रेम और भक्ति के सागर, हमारे प्यारे बांके बिहारी,…

1 महीना ago

Krishna ji Aarti | श्री कृष्ण जी की आरती

Krishna ji Aarti: जय श्री कृष्ण! आइए, आज की इस आरती में प्रेम, भक्ति और…

3 महीना ago

अनंत अंबानी – राधिका मर्चेंट से नागा चैतन्य-शोभिता तक, 2024 में इन कपल्स ने रचाई शादी

कई सेलिब्रिटीज के लिए 2024 बेहद खास रहा. बॉलीवुड से लेकर कई टीवी स्टार्स इस…

3 महीना ago