सोनम कपूर ने शेयर की बेबी शावर की खूबसूरत तस्वीरें, लंदन में हुई बेबी शावर पार्टी

Sonam kapoorSonam kapoor

बॉलीवुड की मोस्ट स्टाइलिश एक्ट्रेस सोनम कपूर के घर जल्द ही किलकारियां गूंजने वाली है. बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर जल्द ही अपने पहले बच्चे के जन्म देने वाली है. इन दिनों वो अपने प्रेगनेंसी टाइम को लंदन में एन्जॉय कर रही है. वही हाल ही में सोनम का बेबी शॉवर किया गया. जिसकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई है.

Sonam Kapoor shares unseen pics from her baby shower

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर की हाल ही में गोद भराई की रस्म हुई, इसमें उनके करीबी रिश्तेदार शामिल हुए थे। सोनम की गोदभराई की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई थी. वही अब हाल ही में सोनम ने अपने सोशल मीडिया पर बेबी शॉवर की कुछ तस्वीरें शेयर की है. सोनम कपूर के लिए लंदन में बेबी शॉवर पार्टी रखी गई है। बेबी शावर पार्टी में सोनम ने बेहद ही प्यारी गुलाबी रंग की ड्रेस पहनी ही जिसमे वो काफी खूबसूरत लग रही थी. सोनम ने पति आनंद के सतह पोज़ देते हुए बेबी बंप फ्लॉन्ट करते तस्वीर शेयर की. तस्वीर शेयर कर उन्होंने लिखा: ये सब अब वास्तविक लगने लगा है। ये बच्चा जल्द ही इस दुनिया में आने वाला है और मैं ईशा भारती पसरीचा की बहुत आभारी हूं, अब तक की सबसे अच्छी स्वागत पार्टी आयोजित करने के लिए, साथ ही मेरे पसंदीदा लोगों को एक साथ लाने व सुंदर तरीके से प्यार और आशीर्वाद देने के लिए।”

सोनम ने बेबी शावर की कई झलकियां तस्वीर से शेयर की. सोनम के बेबी शावर में ब्रिटिश-पाकिस्तानी गायक लियो कल्याण को बुलाया गया था. सिंगर लियो ने इस दिन को अपनी सुरीली आवाज़ से और खास बनाया. सोनम के बेबी शावर के बाद से वो भी लगातार चर्चा में बने है.

Anand Ahuja shares adorable pics of mom-to-be Sonam Kapoor

बेबी शावर के बाद सोनम के पति आनंद ने उनकी कुछ तस्वीरें शेयर की. इन तस्वीरों में सोनम वाइट कलर की शर्ट पहने एक दम रिलैक्स मूड में बैठी हुई बेबी बंप फ्लॉन्ट करती आयी. वही उनके चेहरे पर थकान साफ नज़र आ रही है. सोनम अपनी प्रेगनेंसी पीरियड को काफी एन्जॉय कर रही है अक्सर वो सोशल मीडिया पर अपना बंप फ्लॉन्ट करती दिखती है.

आपको बता दे कि सोनम और आनंद ने कुछ समय पहले सोशल मीडिया के जरिए ये अनाउंस किया था कि दोनों जल्द ही पैरेंट्स बनने वाले हैं.सोनम कपूर और आनंद आहूजा शादी के चार साल बाद अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं. कपल ने 8 मई 2018 में शादी रचाई थी. शादी के बाद सोनम पति के साथ लंदन चली गयी थी. वही आपको बता दे कि इससे पहले कई बार सोनम की प्रेगनेंसी की खबरे सोशल मीडिया पर छाई थे लेकिन तब सोनम ने इन खबरों को अफवाह करार दिया था. लेकिन अब जल्द ही वो अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाली है.

Related posts