Entertainment News

शिल्पा शेट्टी से लेकर रूपालीं गंगुली तक, कौन-कौन सी एक्ट्रेस नवरात्रि में कन्या पूजन कराती हैं

नवरात्रि में कन्या पूजन का बहुत महत्व है। माना जाता है कि अष्टमी और नवमी के दिन कन्या पूजन का महत्व और बढ़ जाता है। इन दिनों कन्याओं को पूजन कर उन्हें भोजन करने से मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं। भक्तों को अपना आशीर्वाद प्रदान करती हैं। शास्त्रों में बताया गया कि माता दुर्गा की कृपा प्राप्त करने के लिए कन्या पूजन करना बहुत ही शुभ माना गया है। कन्याओं की पूजन करने से माता मां दुर्गा की कृपा हमेशा बनी रहती है। हमारे बॉलीबुड स्टार भी नवरात्रि में कन्याओं को खाना खिलाकर मां दुर्गा का आर्शीवाद प्राप्त करते हैं। चालिए उनके बारे में जानते है.

शिल्पा शेट्टी(shilpa shetty)

शिल्पा हर साल नवरात्रि में कन्या भोजन कराती है

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी हर त्यौहार को धूम-धाम से मनाती है। नवरात्रि में हर साल शिल्पा शेट्टी माता पूजन करके कन्याओं का आशीर्वाद लेती है। चैत्रीय नवरात्रि में भी शिल्पा शेट्टी ने अपने घर पर दुर्गा अष्टमी की पूजा की और कन्याएं बुलाकर उनका पूजन किया​। शिल्पा ने बेटी समीशा के पैर धोकर आरती उतारी और फिर कन्याओं को अपने हाथ से खिलाया​।

मौनी रॉय(Mouni roy)

मौनी रॉय हर साल दुर्गा पंडाल में दर्शन करने जाती है

टीवी और बॉलीवुड में नाम कमाने वाली मौनी रॉय भी नवरात्रि में कन्या पूजन कराती है। मौनी बंगाल से आती है, जहां नवरात्रि धूम-धाम से मनाई जाती है।
मौनी रॉय ने 2006 में एकता कपूर के शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की. जिसमें उन्होंने पुलकित सम्राट और आकाशदीप सहगल के साथ कृष्णा तुलसी का किरदार निभाया था.उसके बाद कई हिट शो और फिल्मों में नजर आई.

यामी गौतम(yami gautam)

यामी ज्वाला देवी मंदिर में जाकर पूजा करती है

बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम भी हर साल नवरात्रि में कन्या पूजन करवाती है। वर हर साल अपने होम टाउन हिमाचल प्रदेश जाती हैं। और मां ज्वालादेवी मंदिर में पूजा-पाठ करके कन्या पूजन करवाती है। चैत्र नवरात्रि के समय भी यामी ने अपने पति के साथ जाकर मां ज्वालादेवी मंदिर में हवन-पूजन किया था।

बिपाशा बसु(Bipasha Basu)

बंगाली होने के करण बिपाशा नवरात्रि अच्छे से मनाती है

एक्ट्रेस विपाशा बसु और एक्टर करण ग्रोवर अपनी बेटी से बहुत प्यार करते हैं। वह संस्कारों के साथ-साथ अपनी बेटी को संस्कारों की भी शिक्षा दे रहे हैं।
हर साल बिपाशा और करण नवरात्रि में कन्या पूजन करवाते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं वह दुर्गा पंडालों में भी जाकर माता का आशीर्वाद लेते है। बिपाशा की सिंदूर खेला की फोटो हर साल आती है।

रूपाली गांगुली(Rupali Ganguli)

रूपाली हर त्यौहार विधि-विधान से मनाती है

अनुपमा फेम एक्ट्रेस रूपाली गांगुली टीवी पर ही संस्कारी नहीं है, बल्कि असल जिंदगी में भी वह रीति-रिवाजों को मानने वाली है। रूपाली हर साल दुर्गा पूजा करती हैं। वह हर साल दुर्गा पंडाल में भी जाती है। और माता का आशीर्वाद लेती है।

Kanchan Sanodiya

Recent Posts

तिरुपति से लेकर कृष्ण मंदिर तक, किन मंदिरो का प्रसाद जरूर खाना चाहिए

सनातन धर्म में जितना महत्व भगवान की पूजा का होता है। उतना ही महत्व पूजा…

8 घंटे ago

जानिए प्राइवेट कंपनी में नौकरी करने वाला लड़का कैसे बना जोमैटो का फाउंडर

एक सक्सेसफुल इंसान पैदा नहीं होता है। बल्कि कोई भी इंसान अपने जीवन में संघर्ष…

1 दिन ago

Aquarius Horoscope 2025: Know about your Love, Finance, Education and other details

According to the Yearly horoscope 2025 of Aquarius, this year will bring mixed results. Jupiter…

2 दिन ago

इन तरीकों से रखें सर्दियों में अपनी स्कीन का ख्याल

ठंड के मौसम का सबको बेसब्री से इंतजार रहता है। सर्दियों में बदलते मौसम का…

2 दिन ago

नैनीताल से लेकर रानीखेत तक सर्दियों में उत्तराखंड में घूमने वाली जगह

सर्दियों के मौसम में सभी लोग अपनी फैमिली, दोस्तों, प्यार के साथ घूमने का प्लान…

2 दिन ago

श्वेता-पलक से लेकर हेमा-ईशा तक, मां-बेटी ने कमाया बॉलीवुड में नाम

इस दुनियां में सबसे खुबसूरत रिश्ता मां बेटी का होता है। बेटी अपनी मां की…

2 दिन ago