आज के बॉलीवुड समाचार | Today’s Bollywood News: 11 October 2022

Bollywood NewsBollywood News

करण जौहर ने छोड़ा ट्विटर

Karan Johar Quits Twitter

बॉलीवुड के पॉपुलर फिल्ममेकर करण जौहर ने हाल ही में एक बड़ा फैसला कर सभी को हैरान कर दिया है। दरअसल करण ने ट्वीट कर ऐलान किया कि वो ट्विटर को अलविदा कह रहे हैं। करण ने ट्वीट कर लिखा: सिर्फ ज्यादा पॉजिटिव एनर्जी के लिए जगह बनाने के मकसद से… इस दिशा में एक कदम उठाया है… अलविदा ट्विटर।

फाइटर की तैयारी के लिए ये काम कर रहे ऋतिक रोशन

Hrithik Roshan to train with Air Base Officers for Fighter

बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन इन दिनों अपनी अपकमिंग एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘फाइटर’ की तैयारी में लगे हुए हैं। सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म में ऋतिक एयरफोर्स पायलट का किरदार निभाएंगे। वही अपने किरदार को और अच्छे से निभाने के लिए ऋतिक फिल्म की शूटिंग से पहले एयर बेस ऑफिसर्स के साथ समय बिताएंगे। फिल्म की शूटिंग 15 नवंबर से शुरू होगी।

नयनतारा और विग्नेश पर लगा सरोगेसी कानून तोड़ने का आरोप

As Nayanthara-Vignesh Shivan announce birth of twin sons, TN govt to seek explanation about surrogacy

नयनतारा और विग्नेश शिवन ने हाल ही में शादी के महज 4 महीने बात ही अपने माता पिता बनने के घोषणा की. कपल ने अपने बच्चों के रूप में दो जुड़वा बेटों का स्वागत किया है. वही इस मामले में अब कपल पर सरोगेसी कानून तोड़ने का आरोप लगाया जा रहा है. जिसके बाद तमिलनाडु सरकार इस मामले में जांच करने वाली है.

अजय देवगन ने किया नई फिल्म का एलान

Ajay Devgn and Neeraj Pandey join forces again

बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘थैंक गॉड’ और ‘दृश्यम 2’ को लेकर सुर्खियों में हैं। वही अब अजय ने अपनी एक और फिल्म का एलान किया है जिसका निर्देशन नीरज पांडे करने वाले हैं। हालांकि फिल्म का नाम सामने नही आया है। अजय ने फिल्म की रिलीज़ डेट का खुलासा किया है। फिल्म दुनियाभर के सिनेमाघरों में अगले साल 16 जून को रिलीज होगी।

रिलीज़ को तैयार परिणीति चोपड़ा की ‘कोड नेम तिरंगा’

Tiranga Starring Parineeti Chopra and Harrdy Sandhu Gets A Release Date

बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा अपने फैंस के लिए एक्शन थ्रिलर लेकर आने वाली हैं। परिणीति अपनी आगामी फिल्म ‘कोड नेम तिरंगा’ में जबरदस्त एक्शन करती नज़र आने वाली हैं। फिल्म 14 अक्टूबर, को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में परिणीति के साथ पंजाबी सिंगर हार्डी संधू नज़र आएंगे।

Related posts