Today Bollywood News
18 अक्टूबर को एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़ी कई दिलचस्प और हैरान करने वाली खबरें सामने आई हैं। जिसके बारे में हम आपको बताने जा रहे है. यहां आपको 18 अक्टूबर की पांच बड़ी खबरें पढ़ने को मिलेंगी।
साउथ इंडस्ट्री की हिट अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु की आगामी फिल्म ‘यशोदा’ लगातार चर्चा में बनी हैं। माना जा रहा है कि यह फिल्म सामंथा के करियर की सबसे बड़ी फिल्म साबित होगी। वही एक बार फिर फिल्म की नई रिलीज डेट सामने आई हैं। यह फिल्म 11 नवंबर, 2022 को तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मलयालम और हिंदी भाषा में सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है।
हाल ही में विज्ञान के हिसाब से दुनिया में सबसे खूबसूरत महिलाओं की लिस्ट जारी हुई है। इस लिस्ट में दस महिलाओं के नाम घोषित किए गए हैं, जिनमें से एक नाम बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का भी है। दीपिका पादुकोण एकमात्र भारतीय महिला हैं, जिनका नाम दुनिया की सबसे खूबसूरत महिलाओं की लिस्ट में शामिल हुआ है।
वरुण धवन की कॉमेडी फिल्म भेड़िया का पहला एक्सक्लूसिव पोस्टर रिलीज हो गया है। सामने आए पोस्टर में रात में जंगल का दृश्य है, जिसमें वरुण धवन को शानदार लुक में देखा जा सकता है। वही कृति सेनन, दीपक डोबरियाल, अभिषेक बनर्जी और पालिन कबाक भी पोस्टर में नजर आए। फिल्म का आधिकारिक ट्रेलर 19 अक्टूबर 2022 को रिलीज होने वाला है।
साउथ इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस नयनतारा और उनके पति विग्नेश शिवन हाल ही में शादी के चार महीने बाद दो जुड़वा बेटों के माता-पिता बने हैं। शादी के बाद इतनी जल्दी पेरेंट्स बनने के कारण दोनों पर सरोगेसी के नियमों का उल्लंघन करने का आरोप लगा था। लेकिन इस मामले में नया खुलासा हुआ है कि दोनों ने छह साल पहले ही रजिस्टर्ड मैरिज कर ली थी। साल 2021 के सरोगेसी एक्ट के अनुसार कोई भी कपल शादी को पांच साल या उससे अधिक साल बाद ही सरोगेसी का सहारा ले सकता है। वही सरोगेट महिला कपल का करीबी होना चाहिए। ऐसे में नयनतारा और विग्नेश ने नियमों का पालन किया है।
अभिनेत्री हंसिका मोटवानी जल्द शादी करने वाली हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हंसिका मोटवानी इसी साल दिसंबर में शाही अंदाज में राजस्थान के जयपुर में स्थित 450 साल पुराने मुंडोता किले में शादी रचाएंगी। हंसिका किसी बिजनेसमैन से शादी करने वाली है।
Women's Day Wishes: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हर साल 8 मार्च को मनाया जाता है। यह दिन महिलाओं…
Maha Shivratri Wishes: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर, भगवान शिव की महिमा का गुणगान करते…
Chitragupt Aarti: सभी भक्तों को श्री चित्रगुप्त महाराज के चरणों में सादर प्रणाम। न्याय के…
Kunj Bihari Aarti: जय श्री कृष्ण! प्रेम और भक्ति के सागर, हमारे प्यारे बांके बिहारी,…
Krishna ji Aarti: जय श्री कृष्ण! आइए, आज की इस आरती में प्रेम, भक्ति और…
कई सेलिब्रिटीज के लिए 2024 बेहद खास रहा. बॉलीवुड से लेकर कई टीवी स्टार्स इस…