आज के बॉलीवुड समाचार | Today’s Bollywood News: 24 June 2022

Bollywood updatesBollywood updates

इस शख्स को डेट कर रही पलक तिवारी

Palak Tiwari dating The Archies actor Vedang Raina

एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी अक्सर सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली के साथ नज़र आती हैं जिसके चलते दोनो के डेटिंग की अफवाह उड़ी थी। लेकिन ताज़ा खबरों के अनुसार पलक ‘द आर्चिएस’ एक्टर वेदांग रैना को दो साल से डेट कर रही हैं वही दोनों अपनी डेटिंग लाइफ को मीडिया से दूर रखना चाहते है।

रणबीर कपूर की फिल्म ‘शमशेरा’ का नया पोस्टर आया 

New poster of Ranbir Kapoor starrer ‘Shamshera’ out

रणबीर कपूर की फिल्म शमशेरा का यशराज फिल्म की तरफ से ऑफिशियल नया पोस्टर जारी किया गया है। इस पोस्टर में रणबीर कपूर हाथ में कुल्हाड़ी लिए बिखरे बाल और लंबी घनी दाढ़ी के साथ रौबदार लुक में नज़र आए। फिल्म के पोस्टर देखने के बाद फैंस फिल्म देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं।

बेयर ग्रिल्स संग खतरनाक जानवरों का सामना करेंगे रणवीर सिंह

Ranveer Vs Wild With Bear Grylls

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह फिल्मों में अपने दमदार अभिनय के लिए जाने जाते हैं। वही अब रणवीर सिंह वाइल्ड एडवेंचर करते नज़र आने वाले हैं। रणवीर सिंह ‘रणवीर vs वाइल्ड विद बेयर ग्रिल्स’ में नज़र आने वाले है। इस शो का ट्रेलर आज यानि 24 जून को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा। 

डांसर के बाद डॉक्टर बनीं सपना चौधरी

Sapna Chaudhary got the honorary title of ‘Doctor of Philosophy’

डांसर सपना चौधरी अपने डांस की वजह से पूरे देश में पॉपुलर हैं। डांसर के बाद अब सपना डॉक्टर बन गईं हैं। दरअसल हाल ही में सपना को राजस्थान की निम्स यूनिवर्सिटी ने डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी की मानद उपाधि से सम्मानित किया है। सम्मान पाने के बाद सपना चौधरी काफी खुश हैं। वही सपना का कहना है कि मुझे उम्मीद है कि निम्स में उनके द्वारा भेजे गए मरीजों का इलाज मुफ्त होगा। 

खत्म हुआ रफ्तार और कोमल वोहरा का रिश्ता

Rapper Raftaar and His Wife Komal Vohra Part Ways After 6 Years of Their Marriage

मशहूर सिंगर और रैपर रफ्तार और उनकी पत्नी कोमल वोहरा का रिश्ता खत्म होने के कगार पर है। कपल ने साल 2016 में सात फेरे लिए थे लेकिन रिश्ते में मची उथल-पुथल के कारण दोनों ने शादी के कुछ साल बाद अलग होने का फैसला कर लिया। रिपोर्ट के मुताबिक, रफ्तार और कोमल ने साल 2020 में ही तलाक फाइल किया था लेकिन कोरोना महामारी के कारण प्रक्रिया में देरी हो गई थी।

Related posts