आज के बॉलीवुड समाचार | Today’s Bollywood News: 9 June 2022

Bollywood news updateBollywood news update

इस दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी शाबाश मिट्ठू 

Shabaash Mithu will be released in theaters on this day

भारत की सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर मिताली राज ने 8 जून को क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने की घोषणा की है। वही बॉलीवुड में मिताली राज की बायोपिक बनाई गई है जो जल्द ही सिनेमा घरों में पहुंचने वाली हैं। तापसी पन्नू स्टारर मिताली के करियर पर बनी फिल्म ‘शाबाश मिट्ठू’ 15 जुलाई 2022 को सिनेमाघरों में आने वाली है।”

मीना कुमारी की बायोपिक में हुई कृति की एंट्री!

Hansal Mehta to direct Meena Kumari biopic featuring Kriti Sanon

मुकेश छाबड़ा के निर्देशन में बनने वाली एवर ग्रीन एक्ट्रेस मीना कुमारी की बायोपिक को लेकर खबर सामने आई हैं कि इस फ़िल्म में अभिनेत्री कृति सेनन की एंट्री हो गई है। खबरों के अनुसार फिल्म में कृति को मीना कुमारी के किरदार के लिए फाइनल किया गया है। 

ओटीटी पर डेब्यू के लिए तैयार बोमन ईरानी

Boman Irani to make his OTT debut with Disney+ Hotstar’s ‘Masoom’

बॉलीवुड अभिनेता बोमन ईरानी अपने ओटीटी डेब्यू के लिए तैयार हैं। बोमन डिज्नी प्लस हॉटस्टार की सीरीज ‘मासूम’ से ओटीटी पर डेब्यू करेंगे। इसमें उनके साथ समारा तिजोरी भी नजर आएंगी। ये सीरीज 17 जून 2022 से ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी +हॉटस्टार पर स्ट्रीम की जायेगी।

इस दिन रिलीज होगी विद्युत की ‘खुदा हाफिज चैप्टर 2’

Khuda Haafiz Chapter 2 release date postponed

शिवालिका ओबेरॉय और विद्युत जामवाल अभिनीत फिल्म खुदा हाफिज का ‘खुदा हाफिज चैप्टर 2-अग्नि परीक्षा’ का ट्रेलर रिलीज किया जा चुका हैं। वही ये फिल्म पहले 17 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली थी लेकिन अब इसे 8 जुलाई को रिलीज किया जाएगा।

सद्गुरु ने किया मीत ब्रदर्स के साथ सिंगिंग डेब्यू

विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर दिल्ली के विज्ञान भवन में मिट्टी बचाओ आंदोलन पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में लोगों को जागरूक करने के लिए सद्गुरु का ‘बंदेया’ गाने लॉन्च किया गया, इस गाने को मीत ब्रदर्स ने बनाया है। ऐसे में मीत ब्रदर्स के साथ सद्गुरु का यह डेब्यू गाना है।

Related posts