Entertainment News

आज के बॉलीवुड समाचार: 02 मई 2021

कोरोना काल में मदद के लिए लता मंगेशकर ने दान किए इतने लाख रुपये

पूरा देश इस वक्त कोरोना संकट से जूझ रहा है. हालांकि पूरा देश एक जुट होकर इस महामारी से लड़ रहा है और लोगों की मदद के लिए सेलेब्स आगे आ रहे हैं। हाल ही में स्वर कोकिला और भारत रत्न लता मंगेशकर ने महाराष्ट्र मुख्यमंत्री विशेष राहत कोष में 7 लाख रुपये दान किए हैं.

बह्मकुमारी की टीवी एंकर और अभिनेत्री कनुप्रिया का निधन, कोरोना से थीं संक्रमित

 कोरोना संकट के बीच हमने कई लोगों को खो दिया है और अब खबर आ रही है कि जानी-मानी अभिनेत्री और बह्मकुमारी की टीवी एंकर कनुप्रिया का कोरोना के चलते निधन हो गया.

कोरोना पॉजिटिव हुई बिग बॉस विनर रुबीना दिलैक

Rubina Dilaik Tests Positive For COVID-19

देशभर में कोरोनावायरस की दूसरी लहर का प्रकोप हर दिन बढ़ता ही नजर आ रहा है। रोजाना लाखों लोग इस वायरस की चपेट में आ रहे हैं। बीते दिनों कई टीवी और फिल्मी सितारे भी इसकी चपेट में आ गए हैं। इसी बीच बिग बॉस सीजन 14 की विजेता रुबीना दिलैक भी कोरोना संक्रमित पाई गई हैं.

रणधीर कपूर बेच रहे हैं अपना RK House

कोरोना वायरस की दूसरी लहर में रणधीर कपूर भी इसके शिकार हो गए हैं और इस समय हॉस्पिटल में भर्ती हैं। वही खबर है कि रणधीर चेंबूर का अपना खानदानी घर बेचने वाले हैं। वह बांद्रा में एक घर ले चुके हैं जो उनकी पत्नी बबीता और बेटियों करिश्मा-करीना के घर के पास है। पता चला है कि जल्द ही रणधीर इस घर में शिफ्ट हो जाएंगे.

हर्षवर्धन राणे कोरोना मरीज़ की मदद के लिए, बेच रहे हैं अपनी महंगी बाइक

Harshvardhan Rane puts his bike on sale in exchange for oxygen concentrators

बॉलिवुड ऐक्टर हर्षवर्धन राणे कोरोना मरीजों तक ऑक्सीजन आपूर्ति पहुंचाने के लिए पैसे जमा करने के लिए एक नायाब तरीका निकाला है। हर्षवर्धन ने अपनी बाइक बेचने की सोची है ताकि वह कोरोना के मरीजों तक ऑक्सीजन पहुंचा सके। 

Aakanksha Sharma

Recent Posts

Women’s Day Wishes | अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं

Women's Day Wishes: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हर साल 8 मार्च को मनाया जाता है। यह दिन महिलाओं…

2 सप्ताह ago

Mahashivratri Wishes 2025: भोले की भक्ति में खो जाओ, हर हर महादेव कहते जाओ, दुख- दर्द सब मिट जाएंगे…

Maha Shivratri Wishes: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर, भगवान शिव की महिमा का गुणगान करते…

3 सप्ताह ago

Chitragupt ji Aarti | श्री चित्रगुप्त जी की आरती

Chitragupt Aarti: सभी भक्तों को श्री चित्रगुप्त महाराज के चरणों में सादर प्रणाम। न्याय के…

1 महीना ago

Kunj Bihari ji Aarti | श्री कुंज बिहारी की आरती

Kunj Bihari Aarti: जय श्री कृष्ण! प्रेम और भक्ति के सागर, हमारे प्यारे बांके बिहारी,…

2 महीना ago

Krishna ji Aarti | श्री कृष्ण जी की आरती

Krishna ji Aarti: जय श्री कृष्ण! आइए, आज की इस आरती में प्रेम, भक्ति और…

3 महीना ago

अनंत अंबानी – राधिका मर्चेंट से नागा चैतन्य-शोभिता तक, 2024 में इन कपल्स ने रचाई शादी

कई सेलिब्रिटीज के लिए 2024 बेहद खास रहा. बॉलीवुड से लेकर कई टीवी स्टार्स इस…

3 महीना ago