Entertainment News

आज के बॉलीवुड समाचार: 03 जुलाई 2021

यामी गौतम को ईडी का समन, FEMA से संबंधित मामले में बयान दर्ज करने के लिए कहा

Yami Gautam summoned by Mumbai unit of ED

ईडी ने बॉलीवुड अभिनेत्री यामी गौतम को फेमा (विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम) के तहत कथित अनियमितताओं के संबंध में अपना बयान दर्ज करने के लिए अगले सप्ताह उनके सामने पेश होने के लिए कहा है। फॉरेन एक्सचेंज मैनेजमेंट एक्ट का उल्लंघन करने पर उन्हें समन भेजा गया है।

गुजराती सिनेमा के मशहूर विलेन अरविंद राठौड़ का निधन

Gujarati actor Arvind Rathod passes away due to illness

गुजराती फिल्मों और थियेटर के वरिष्ठ अभिनेता अरविंद राठौड़ का अहमदाबाद के पालड़ी इलाके में उनके आवास पर उम्र संबंधी बीमारियों के कारण निधन हो गया। वह 83 वर्ष के थे.

आयशा सुल्ताना के खिलाफ कार्यवाही पर रोक लगाने से कोर्ट का इनकार

Kerala High Court declines to stay further proceedings in sedition case against Aisha Sultana

फिल्म निर्माता आयशा सुल्ताना के खिलाफ चल रहे राजद्रोह मामले पर केरल उच्च न्यायालय ने एक फैसला सुनाया है। कोर्ट ने कहा है कि आयशा के खिलाफ चल रही कार्यवाही पर रोक नहीं लगनी चाहिए। इसके साथ ही कोर्ट ने प्रशासन को दो हफ्ते के अंदर ही जांच की प्रगति की जानकारी देने का निर्देश भी दिया है.

ऑस्कर की ओर से विद्या बालन, एकता और शोभा कपूर को मिला न्योता

Vidya Balan, Ekta, Shobha Kapoor invited to Academy’s ‘Class of 2021’

बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन, प्रोड्यूसर एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर को ऑस्कर की तरफ से न्योता मिला है। ये तीनों अकादमी अवॉर्ड की क्लास 2021 का हिस्सा बनने जा रही हैं। उन्हें ऑस्कर की गवर्निंग बॉडी मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज ने दुनिया भर से चुने गए उन 395 लोगों में शामिल किया है, जो ऑस्कर में वोटिंग कर सकेंगी.

ब्लैक बिकिनी में अमिषा पटेल का हॉट लुक

Ameesha Patel Sets Our Screens On Fire

अमिषा पटेल ने हाल ही में अपनी ब्लैक बिकीनी मे बोल्ड तस्वीर की है, जो खूब वायरल हो रहीं है. तस्वीर में अमिषा ब्लैक बिकिनी और डेनिम जींस में नजर आ रही है और बेहद हॉट लग रहीं हैं. 

Aakanksha Sharma

Recent Posts

Women’s Day Wishes | अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं

Women's Day Wishes: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हर साल 8 मार्च को मनाया जाता है। यह दिन महिलाओं…

1 सप्ताह ago

Mahashivratri Wishes 2025: भोले की भक्ति में खो जाओ, हर हर महादेव कहते जाओ, दुख- दर्द सब मिट जाएंगे…

Maha Shivratri Wishes: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर, भगवान शिव की महिमा का गुणगान करते…

2 सप्ताह ago

Chitragupt ji Aarti | श्री चित्रगुप्त जी की आरती

Chitragupt Aarti: सभी भक्तों को श्री चित्रगुप्त महाराज के चरणों में सादर प्रणाम। न्याय के…

1 महीना ago

Kunj Bihari ji Aarti | श्री कुंज बिहारी की आरती

Kunj Bihari Aarti: जय श्री कृष्ण! प्रेम और भक्ति के सागर, हमारे प्यारे बांके बिहारी,…

1 महीना ago

Krishna ji Aarti | श्री कृष्ण जी की आरती

Krishna ji Aarti: जय श्री कृष्ण! आइए, आज की इस आरती में प्रेम, भक्ति और…

3 महीना ago

अनंत अंबानी – राधिका मर्चेंट से नागा चैतन्य-शोभिता तक, 2024 में इन कपल्स ने रचाई शादी

कई सेलिब्रिटीज के लिए 2024 बेहद खास रहा. बॉलीवुड से लेकर कई टीवी स्टार्स इस…

3 महीना ago