Entertainment News

आज के बॉलीवुड समाचार: 05 सितम्बर 2021

जेल में ही रहेंगे अरमान कोहली, कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका

ड्रग्स केस में गिरफ्तार किए गए अभिनेता अरमान कोहली की जमानत याचिका मुंबई कोर्ट ने खारिज कर दी है। बता दें कि कुछ दिनों पहले एनसीबी ने अरमान कोहली के घर पर छापा मारा था जहां से उन्होंने कुछ मात्रा में कोकेन बरामद की थी.

कंगना की ‘थलाइवी’ को नहीं मिली मल्टीप्लेक्स में जगह

बॉलीवुड क्वीन कंगना रणौत की फिल्म ‘थलाइवी’ 10 सितम्बर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। लेकिन अपनी फिल्म ‘थलाइवी’ की रिलीज से पहले कंगना रणौत को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल कंगना की आगामी फिल्म को मल्टीप्लेक्स थिएटर में जगह नहीं मिली है.

जावेद अख्तर के खिलाफ शिकायत दर्ज

मशहूर गायक और लेखक जावेद अख्तर अपने बयान को लेकर विवादों में है। दरअसल, उन्होंने तालिबान की तुलना आरएसएस वीएचपी और बजरंग दल के साथ की है। इसके चलते लेखक के खिलाफ मुंबई पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई है.

सलमान-कटरीना ने की तुर्की के मंत्री से मुलाकात

सलमान खान और कटरीना कैफ अपनी आने वाली फिल्म टाइगर 3 की तुर्की में शूटिंग कर रहे हैं. वही फिल्म की टीम ने तुर्की के संस्कृति और पर्यटन मंत्री मेहमत नूरी इरसॉय से मुलाकात की। जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर छाई हुई है. 

सिद्धार्थ शुक्ला को इस इंटरनेशनल स्टार ने दी श्रद्धांजलि

एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला का 2 सितंबर को हार्ट अटैक से निधन हो गया। सिद्धार्थ का अंतिम संस्कार शुक्रवार दोपहर को मुंबई में हुआ। इस दौरान बॉलीवुड और टीवी की कई बड़ी हस्तियों ने सिद्धार्थ को अंतिम विदाई दी। वही डब्लूडब्लूई रेसलर और हॉलीवुड एक्टर जॉन सीना ने भी सिद्धार्थ शुक्ला की फोटो शेयर कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. 

Akansha Sharma

Recent Posts

Women’s Day Wishes | अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं

Women's Day Wishes: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हर साल 8 मार्च को मनाया जाता है। यह दिन महिलाओं…

2 सप्ताह ago

Mahashivratri Wishes 2025: भोले की भक्ति में खो जाओ, हर हर महादेव कहते जाओ, दुख- दर्द सब मिट जाएंगे…

Maha Shivratri Wishes: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर, भगवान शिव की महिमा का गुणगान करते…

3 सप्ताह ago

Chitragupt ji Aarti | श्री चित्रगुप्त जी की आरती

Chitragupt Aarti: सभी भक्तों को श्री चित्रगुप्त महाराज के चरणों में सादर प्रणाम। न्याय के…

1 महीना ago

Kunj Bihari ji Aarti | श्री कुंज बिहारी की आरती

Kunj Bihari Aarti: जय श्री कृष्ण! प्रेम और भक्ति के सागर, हमारे प्यारे बांके बिहारी,…

2 महीना ago

Krishna ji Aarti | श्री कृष्ण जी की आरती

Krishna ji Aarti: जय श्री कृष्ण! आइए, आज की इस आरती में प्रेम, भक्ति और…

3 महीना ago

अनंत अंबानी – राधिका मर्चेंट से नागा चैतन्य-शोभिता तक, 2024 में इन कपल्स ने रचाई शादी

कई सेलिब्रिटीज के लिए 2024 बेहद खास रहा. बॉलीवुड से लेकर कई टीवी स्टार्स इस…

3 महीना ago