Entertainment News

आज के बॉलीवुड समाचार: 06 अप्रैल 2021

अस्पताल में भर्ती हुए अक्षय कुमार, सोशल मीडिया पर दी थी कोरोना संक्रमित होने की जानकारी

फिल्म इंडस्ट्री पर कोविड-19 का प्रभाव बढ़ता जा रहा है। बीते रोज अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया के जरिए ये जानकारी दी थी कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं और वह होम क्वारंटीन थे। अब खबर है कि अक्षय कुमार की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 

शाहिद कपूर की पत्नी मीरा कपूर ने स्टाइलिश अंदाज में फ्लॉन्ट किया बिकिनी लुक

शाहिद कपूर की पत्नी मीरा कपूर ने अपना बिकिनी लुक इंटरनेट पर फ्लॉन्ट किया है. मीरा कपूर ने फ्लोरल प्रिंट में पीच कलर की बेहद खूबसूरत मोनोकिनी पहनी है। जिसके साथ मीरा कपूर ने स्टाइलिश गॉगल और एक बेहद खूबसूरत दुपट्टा कैरी किया है. मीरा कपूर की इस तस्वीर पर लोग जमकर लाइक और कमेंट कर रहे हैं.

कपिल शर्मा ने बताया क्या रखा है अपने बेटे का नाम

2 अप्रैल को कपिल शर्मा का जन्मदिन था और इस मौके पर सिंगर नीति मोहन ने उन्हें ट्विटर पोस्ट के जरिए विश किया था और बेटे का नाम पूछा था. इस पर कपिल शर्मा ने अपने बेटे के नाम का खुलासा कर बताया कि उन्होंने उसका नाम बेटे का नाम त्रिशान रखा है’. फैन्स कपिल के बेटे का नाम खूब पसन्द कर रहे हैं. 

सई मांजरेकर का ‘मेजर’ फिल्म से फर्स्ट लुक रिलीज, क्यूटनेस पर फिदा हुए फैंस

मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘मेजर’ अपने किरदार व कहानी को लेकर काफी चर्चा में है। इस बीच फिल्म में उनकी लेडी लव का किरदार निभा रही अभिनेत्री सई मांजरेकर का फर्स्ट लुक रिलीज हो चुका है। इस फोटो में वो एक्ट्रेस बेहद क्यूट लग रही हैं। फैन्स इस लुक को काफी पसंद कर रहे हैं. 

दीपिका पादुकोण की फ़िल्म द इंटर्न में ऋषि कपूर की जगह आये अमिताभ बच्चन

दीपिका पादुकोण ने पिछले साल जनवरी में अपनी दूसरी होम प्रोडक्शन फ़िल्म का एलान किया था, जो हॉलीवुड की चर्चित फ़िल्म द इंटर्न का आधिकारिक रीमेक है। इस फ़िल्म में दीपिका के साथ ऋषि कपूर लीड रोल में थे, मगर पिछले साल अप्रैल में ऋषि के निधन और पैनडेमिक की वजह से फ़िल्म आगे नहीं बढ़ सकी। वही अब इस फ़िल्म को अमिताभ बच्चन के साथ शूट किया जाएगा, जिसका एलान निर्माताओं ने कर दिया है. 

Aakanksha Sharma

Recent Posts

Women’s Day Wishes | अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं

Women's Day Wishes: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हर साल 8 मार्च को मनाया जाता है। यह दिन महिलाओं…

1 सप्ताह ago

Mahashivratri Wishes 2025: भोले की भक्ति में खो जाओ, हर हर महादेव कहते जाओ, दुख- दर्द सब मिट जाएंगे…

Maha Shivratri Wishes: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर, भगवान शिव की महिमा का गुणगान करते…

2 सप्ताह ago

Chitragupt ji Aarti | श्री चित्रगुप्त जी की आरती

Chitragupt Aarti: सभी भक्तों को श्री चित्रगुप्त महाराज के चरणों में सादर प्रणाम। न्याय के…

1 महीना ago

Kunj Bihari ji Aarti | श्री कुंज बिहारी की आरती

Kunj Bihari Aarti: जय श्री कृष्ण! प्रेम और भक्ति के सागर, हमारे प्यारे बांके बिहारी,…

1 महीना ago

Krishna ji Aarti | श्री कृष्ण जी की आरती

Krishna ji Aarti: जय श्री कृष्ण! आइए, आज की इस आरती में प्रेम, भक्ति और…

3 महीना ago

अनंत अंबानी – राधिका मर्चेंट से नागा चैतन्य-शोभिता तक, 2024 में इन कपल्स ने रचाई शादी

कई सेलिब्रिटीज के लिए 2024 बेहद खास रहा. बॉलीवुड से लेकर कई टीवी स्टार्स इस…

3 महीना ago