Entertainment News

आज के बॉलीवुड समाचार: 09 फरवरी 2021

जाह्नवी कपूर के इस लुक पर फिदा हो रहे फैंस, तस्वीरे हो रहीं वायरल

बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं. इसी बीच उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. जिसमें उनका ग्लैमरस लुक दिख रहा है. इस तस्वीरों में जान्हवी कपूर सिल्वर कलर की ड्रेस में बेहद खूबसूरत और स्टाइलिश लग रही हैं.

‘मेडे’ की शूटिंग के समय अमिताभ बच्चन को आई ‘दीवार’ की याद, कहा- वही कॉरिडोर..

बॉलिवुड इंडस्ट्री के मेगास्टार अमिताभ बच्चन इन दिनों अजय देवगन के साथ फिल्म ‘मेडे’ की शूटिंग कर रहे हैं. वही हाल ही में अमिताभ बच्चन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी तस्वीरों का एक कोलाज शेयर किया है, जिसके साथ उन्होंने लिखा, ‘बीते हुए समय को देखते हुए… इसी पत्थरों की बिल्डिंग में फिल्म दीवार में पुलिस ऑफिसर शशि कपूर ने अपने भाई विजय को गोली मारते हैं… आज इतने साल बाद फिल्म मेडे की शूटिंग उसी लोकेशन पर हो रही है… दीवार साल 1975 में बनी और आज साल 2021 में मेडे…’

तांडव एक्टर परेश पाहुजा बने सिंगर, वैलेंटाइन डे से पहले रिलीज़ हुआ डेब्यू रोमांटिक सॉन्ग

वेब सीरीज़ तांडव में अपनी ऐक्टिंग से प्रभावित करने वाले ऐक्टर परेश पाहुजा का अब एक नया हुनर सामने आया है। परेश बेहतरीन गायक भी हैं और वैलेंटाइन डे से चंद रोज़ पहले उनका डेब्यू सिंगल मस्कारा रिलीज़ हुआ है। इस गाने को वायु ने लिखा और बनाया है।

आमिर खान की बेटी इरा खान ने रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड नुपूर शिकरे संग शेयर कीं फोटोज

बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की बेटी इरा खान ने कजिन जैन मैरी खान को शादी की बधाई देते हुए लेटेस्ट फोटोज शेयर की हैं। इसमें वह रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड नुपूर शिकरे संग नजर आ रही हैं। शादी के दौरान होने वाली रस्मों के लिए दोनों ने मैचिंग आउटफिट पहना हुआ था.

नितारा ने बजाया मम्मी ट्विंकल खन्ना के लिए गिटार

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और लेखिका ट्विंकल खन्ना की बेटी नितारा काफी टैलेंटेड हैं। हाल ही में उन्होंने मां के लिए गिटार बजाया, जिसका एक वीडियो एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो में नितारा, बच्चों की राइम ‘ट्विंकल ट्विंकल लिटल स्टार’ पर गिटार बजाती दिखी।

Aakanksha Sharma

Recent Posts

Women’s Day Wishes | अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं

Women's Day Wishes: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हर साल 8 मार्च को मनाया जाता है। यह दिन महिलाओं…

1 सप्ताह ago

Mahashivratri Wishes 2025: भोले की भक्ति में खो जाओ, हर हर महादेव कहते जाओ, दुख- दर्द सब मिट जाएंगे…

Maha Shivratri Wishes: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर, भगवान शिव की महिमा का गुणगान करते…

2 सप्ताह ago

Chitragupt ji Aarti | श्री चित्रगुप्त जी की आरती

Chitragupt Aarti: सभी भक्तों को श्री चित्रगुप्त महाराज के चरणों में सादर प्रणाम। न्याय के…

1 महीना ago

Kunj Bihari ji Aarti | श्री कुंज बिहारी की आरती

Kunj Bihari Aarti: जय श्री कृष्ण! प्रेम और भक्ति के सागर, हमारे प्यारे बांके बिहारी,…

1 महीना ago

Krishna ji Aarti | श्री कृष्ण जी की आरती

Krishna ji Aarti: जय श्री कृष्ण! आइए, आज की इस आरती में प्रेम, भक्ति और…

3 महीना ago

अनंत अंबानी – राधिका मर्चेंट से नागा चैतन्य-शोभिता तक, 2024 में इन कपल्स ने रचाई शादी

कई सेलिब्रिटीज के लिए 2024 बेहद खास रहा. बॉलीवुड से लेकर कई टीवी स्टार्स इस…

3 महीना ago