Entertainment News

आज के बॉलीवुड समाचार: 09 मार्च 2021

परिणीति चोपड़ा ने रिलीज किया तीसरी फिल्म ‘सायना’ का ट्रेलर

सोमवार को परिणीति की फिल्म ‘सायना’ का ट्रेलर रिलीज हुआ, यह फिल्म 26 मार्च रिलीज होगी. फिल्म ‘सायना’ को देश की बड़ी फिल्म व म्यूजिक कंपनी टी सीरीज रिलीज कर रही है।

रणबीर कपूर की बिगड़ी तबीयत, हुए कोविड-19 पॉजिटिव?

ऋषि कपूर के बेटे ऐक्टर रणबीर कपूर की तबीयत खराब हो गई है। इस बात की जानकारी रणबीर के चाचा अभिनेता रणधीर कपूर ने दी है। उन्होंने कहा है कि उन्हें लगता है कि उनके भतीजे रणबीर कपूर कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। जिसके चलते उन्हें क्वारंटीन किया गया है.

मल्लिका शेरावत का साड़ी लुक फैंस को बना रहा दीवाना

बॉलीवुड एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत भले ही फिल्मी लाइमलाइट से दूर हो लेकिन वो सोशल मीडिया पर खासी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्रामं पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वो मरून कलर की साड़ी में पोज देती नजर. 

ड्रग्स मामले मे हुई तीन लोगों की गिरफ्तारी, एनसीबी के हत्थे चढ़ा ड्रग्स पेडलर महाराज

सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से सामने आए ड्रग्स एंगल की जांच कर रही एनसीबी को बड़ी कामयाबी मिली है। हाल ही में नारोकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए तीन लोगों में से एक शख्स वो शामिल है जो सुशांत सिंह राजपूत मामले में गिरफ्तार किए गए बड़े ड्रग्स पेडलर अनुज केसवानी को ड्रग्स सप्लाई करता था। इस शख्स का नाम हेमंत साह उर्फ महाराज है जिसे गोवा के मीरामार इलाके से गिरफ्तार किया गया है।

लीजा हेडन ने खास अंदाज में मनाया विमंस डे, लिखा: मेरी सबसे छोटी..

लीजा हेडन ने सोमवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट दो तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर में वह बेबी बंप के साथ नजर आ रही हैं और दूसरी तस्वीर में सिर्फ उनका बेबी बंप दिख रहा है। इस पोस्ट के साथ लीजा हेडन ने लिखा, ‘मेरी सबसे छोटी महिला के साथ।’

Aakanksha Sharma

Recent Posts

Women’s Day Wishes | अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं

Women's Day Wishes: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हर साल 8 मार्च को मनाया जाता है। यह दिन महिलाओं…

1 सप्ताह ago

Mahashivratri Wishes 2025: भोले की भक्ति में खो जाओ, हर हर महादेव कहते जाओ, दुख- दर्द सब मिट जाएंगे…

Maha Shivratri Wishes: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर, भगवान शिव की महिमा का गुणगान करते…

3 सप्ताह ago

Chitragupt ji Aarti | श्री चित्रगुप्त जी की आरती

Chitragupt Aarti: सभी भक्तों को श्री चित्रगुप्त महाराज के चरणों में सादर प्रणाम। न्याय के…

1 महीना ago

Kunj Bihari ji Aarti | श्री कुंज बिहारी की आरती

Kunj Bihari Aarti: जय श्री कृष्ण! प्रेम और भक्ति के सागर, हमारे प्यारे बांके बिहारी,…

2 महीना ago

Krishna ji Aarti | श्री कृष्ण जी की आरती

Krishna ji Aarti: जय श्री कृष्ण! आइए, आज की इस आरती में प्रेम, भक्ति और…

3 महीना ago

अनंत अंबानी – राधिका मर्चेंट से नागा चैतन्य-शोभिता तक, 2024 में इन कपल्स ने रचाई शादी

कई सेलिब्रिटीज के लिए 2024 बेहद खास रहा. बॉलीवुड से लेकर कई टीवी स्टार्स इस…

3 महीना ago