Entertainment News

आज के बॉलीवुड समाचार | Today’s Bollywood News: 1 February 2021 

इस दिन रिलीज होगी SS Rajamouli की आरआरआर

RRR Gets Yet Another Release Date

साउथ सुपरस्टार राम चरण और जूनियर एनटीआर स्टारर फिल्म आरआरआर की नई रिलीज डेट का ऐलान हो गया है। मेकर्स ने बताया है कि वो अपनी इस फिल्म को 25 मार्च को रिलीज करने वाले है.

लता मंगेशकर की सेहत में हुआ सुधार

Lata Mangeshkar Has Recovered From Covid

पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहीं गायिका लता मंगेशकर की तबीयत मे अब सुधार आ रहा है. खबरों के अनुसार उन्हें वेंटिलेटर से हटा दिया गया है, लेकिन वह अभी भी आईसीयू में हैं। वही सूत्रों के मुताबिक उनकी कोरोना रिपोर्ट भी निगेटिव पाई गई है.

‘रंग दे बसंती’ के कुणाल कपूर बने पिता

Kunal Kapoor And Naina Bachchan Welcome A Son

फिल्म ‘रंग दे बसंती’ फेम एक्टर कुणाल कपूर पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी नैना बच्चन ने शादी के सात साल बाद पहले बच्चे के रूप मे बेटे को जन्म दिया है. आपको बता दें कि नैना बच्चन अमिताभ बच्चन की भतीजी हैं.

अप्रैल में ग्रैंड वेडिंग करेंगे फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर

Farhan Akhtar and Shibani Dandekar to Have a Grand Wedding in April

बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर और सिंगर शिबानी दांडेकर अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। खबरें आईं थी कि फरहान अख्तर फरवरी में कोर्ट मैरिज करेंगे लेकिन अब सूत्रों की मानें तो कोर्ट मैरिज के बाद फरहान अख्तर ग्रैंड वेडिंग करने वाले है। रिपोर्ट्स के अनुसार फरहान और शिबानी ने अप्रैल में ग्रैंड बॉलीवुड वेडिंग करने का फैसला लिया है. हालांकि इस पर अभी तक कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं की गयी है.

इस दिन रिलीज होगी अक्षय की फिल्म रामसेतु

Akshay Kumar wraps ‘Ram Setu’, announces Diwali 2022 release

बॉलीवुड में खिलाड़ी कुमार नाम से मशहूर अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म रामसेतु की शूटिंग पूरी हो गयी है. फिल्म की शूटिंग पूरे होने की जानकारी अक्षय कुमार ने अपने सोशल मीडिया पर दी साथ ही उन्होंने बताया कि यह फिल्म दीवाली के मौके पर इसी साल रिलीज की जाएगी।

Akansha Sharma

Recent Posts

Women’s Day Wishes | अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं

Women's Day Wishes: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हर साल 8 मार्च को मनाया जाता है। यह दिन महिलाओं…

1 सप्ताह ago

Mahashivratri Wishes 2025: भोले की भक्ति में खो जाओ, हर हर महादेव कहते जाओ, दुख- दर्द सब मिट जाएंगे…

Maha Shivratri Wishes: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर, भगवान शिव की महिमा का गुणगान करते…

2 सप्ताह ago

Chitragupt ji Aarti | श्री चित्रगुप्त जी की आरती

Chitragupt Aarti: सभी भक्तों को श्री चित्रगुप्त महाराज के चरणों में सादर प्रणाम। न्याय के…

1 महीना ago

Kunj Bihari ji Aarti | श्री कुंज बिहारी की आरती

Kunj Bihari Aarti: जय श्री कृष्ण! प्रेम और भक्ति के सागर, हमारे प्यारे बांके बिहारी,…

1 महीना ago

Krishna ji Aarti | श्री कृष्ण जी की आरती

Krishna ji Aarti: जय श्री कृष्ण! आइए, आज की इस आरती में प्रेम, भक्ति और…

3 महीना ago

अनंत अंबानी – राधिका मर्चेंट से नागा चैतन्य-शोभिता तक, 2024 में इन कपल्स ने रचाई शादी

कई सेलिब्रिटीज के लिए 2024 बेहद खास रहा. बॉलीवुड से लेकर कई टीवी स्टार्स इस…

3 महीना ago