Today's Bollywood News: 16 April 2021
टीवी जगत के मशहूर अभिनेता राम कपूर के पिता अनिल कपूर का 12 अप्रैल को निधन हो गया। अनिल कपूर एक बिजनेस टाइकून थे। उनके निधन का राम कपूर और उनके परिवार को गहरा सदमा लगा है। इस बात की जानकारी राम कपूर और उनकी पत्नी गौतमी कपूर ने पोस्ट शेयर कर दी.
अर्जुन कपूर और रकुल प्रीत सिंह के रोमांटिक सॉन्ग ‘दिल है दीवाना का टीजर रिलीज हो चुका है। इस टीजर में अर्जुन के साथ रकुल की केमिस्ट्री फैन्स को काफी जंच रही है। यह गाना 17 अप्रैल को रिलीज होगा.
सारा ने इंस्टाग्राम पर अलग-अलग पिक्चर्स शेयर की हैं। वह किसी में अजीब सा मुंह बनाती दिख रही हैं तो किसी में अपनी मां और भाई के साथ बर्फ के बीच कैमरे को पोज देती नजर आ रही हैं. सारा की ये तस्वीरें खूब वायरल हो रहीं हैं.
मुंबई में कोरोना के कहर को कम करने के लिए लॉकडाउन लगा दिया गया है। सरकार के इस ऐलान के बाद टीवी शोज की शूटिंग को 15 दिनों के लिए बंद कर दिया गया है। इस दौरान कोई भी इंसान बिना इमरजेंसी के अपने घर से बाहर नहीं जा सकेगा। ऐसे में टीवी शोज के मेकर्स ने शूटिंग की लोकेशन में ही बदलाव कर दिए हैं। सीरियल कुंडली भाग्य के सितारे भी आगे की शूटिंग करने के लिए गोवा पहुंचे हैं.
बीते दिनों अभिनेत्री तबस्सुम कोरोना संक्रमित पाई गई थीं। जिसके बाद उन्हें मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं अब तबस्सुम के बेटे होशांग गोविल ने जानकारी दी है कि अभिनेत्री की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई है और उन्हें अस्पताल से छुट्टी भी मिल चुकी है.
Women's Day Wishes: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हर साल 8 मार्च को मनाया जाता है। यह दिन महिलाओं…
Maha Shivratri Wishes: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर, भगवान शिव की महिमा का गुणगान करते…
Chitragupt Aarti: सभी भक्तों को श्री चित्रगुप्त महाराज के चरणों में सादर प्रणाम। न्याय के…
Kunj Bihari Aarti: जय श्री कृष्ण! प्रेम और भक्ति के सागर, हमारे प्यारे बांके बिहारी,…
Krishna ji Aarti: जय श्री कृष्ण! आइए, आज की इस आरती में प्रेम, भक्ति और…
कई सेलिब्रिटीज के लिए 2024 बेहद खास रहा. बॉलीवुड से लेकर कई टीवी स्टार्स इस…