Today's Bollywood News: 16 June 2021
टीवी के मशहूर एक्टर पर्ल वी पुरी को जमानत मिल गई है। इस बात की जानकारी उनके वकील ने दी है। पर्ल के फैंस और समर्थकों के लिए यह एक राहत भरी खबर है। बता दें, इससे पहले भी पर्ल को जमानत मिल जाने की खबरें सामने आई थीं लेकिन वह सच नहीं थीं।
गॉन गर्ल स्टार लीजा बेन्स को न्यूयॉर्क शहर में एक हिट-एंड-रन दुर्घटना के बाद भर्ती कराया गया था। कई दिनों तक इलाज के बाद अभिनेत्री लीजा बेन्स का निधन हो गया है। यह दुर्घटना चार जून को न्यूयॉर्क के अपर वेस्ट साइड ऑफ मैनहट्टन में हुई थी.
ठाणे की श्रीनगर पुलिस ने मराठी एक्टर मयूरेश कोटकर को महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री और शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित रूप से आपत्तिजनक बयान देने के आरोप में गिरफ्तार किया है। उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह ने कुछ महीने पहले ही इस बात का खुलासा किया है कि वो डायरेक्टर शंकर के साथ फिल्म अन्नियन रीमेक बनाने जा रहे हैं, जो साउथ की ब्लॉकबस्टर फिल्म है। वही अब ख़बर है कि इस फिल्म मे रणवीर के साथ कियारा आडवाणी दिखाई दे सकती है.
फिल्म निर्माता आयशा सुल्ताना ने अपने खिलाफ देशद्रोह के एक मामले में अग्रिम जमानत के लिए केरल उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था। अब कोर्ट ने आयशा सुल्ताना की अग्रिम जमानत याचिका पर बयान दर्ज करने का निर्देश दिया है। मामले की अगली सुनवाई 17 जून (गुरुवार) को होनी तय हुई है.
Women's Day Wishes: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हर साल 8 मार्च को मनाया जाता है। यह दिन महिलाओं…
Maha Shivratri Wishes: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर, भगवान शिव की महिमा का गुणगान करते…
Chitragupt Aarti: सभी भक्तों को श्री चित्रगुप्त महाराज के चरणों में सादर प्रणाम। न्याय के…
Kunj Bihari Aarti: जय श्री कृष्ण! प्रेम और भक्ति के सागर, हमारे प्यारे बांके बिहारी,…
Krishna ji Aarti: जय श्री कृष्ण! आइए, आज की इस आरती में प्रेम, भक्ति और…
कई सेलिब्रिटीज के लिए 2024 बेहद खास रहा. बॉलीवुड से लेकर कई टीवी स्टार्स इस…