Entertainment News

आज के बॉलीवुड समाचार | Today’s Bollywood News: 17 December 2021

आलिया के खिलाफ एक्शन की तैयारी में बीएमसी

BMC to look into Alia Bhatt’s alleged quarantine rules violation

बीएमसी ने आलिया भट्ट के खिलाफ नियम तोड़ने के लिए fir दर्ज करने का आदेश दिया है. ब्रह्मास्त्र मूवी के मोशन पोस्टर लॉन्च के लिए हाल ही में आलिया भट्ट, रणबीर कपूर के साथ दिल्ली आई थीं यहां आलिया ने कई लोगों से मुलाकात भी की. करण जौहर के घर हुई पार्टी के बाद बीएमसी ने हाई रिस्क में रखते हुए आलिया को 14 दिन तक होम क्वारंटीन रहने के आदेश दिया था जिसका आलिया ने उल्लंघन किया. बीएमसी ने उन्हें दिल्ली में ही क्वारंटीन होने के लिए भी बोला था लेकिन वो फिर भी मुंबई लौट आईं. 

मुंबई में विक्की और कटरीना का होगा ग्रैंड रिसेप्शन

Katrina Kaif-Vicky Kaushal reception date out

विक्की कौशल और कटरीना कैफ 9 दिसंबर को शादी के बंधन में बंध चुके हैं। कटरीना विक्की की शादी में देश की जानी-मानी हस्तियों से लेकर विदेशी मेहमान तक शामिल हुए थे लेकिन शादी में केवल खास चुनिंदा लोगों को ही बुलाया गया था। अब खबर है कि ये कपल अपनी शादी का एक ग्रैंड रिसेप्शन 20 दिसम्बर को मुंबई मे देने का प्लान कर रहा है। सूत्रों के अनुसार, इस रिसेप्शन में बॉलीवुड के तमाम सेलेब्स के शामिल होने की उम्मीद है। 

अगले साल इस तारीख को रिलीज होगी ‘लाइगर’

Vijay Deverkonda, Ananya Panday starrer ‘Liger’ to release in August 2022

विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे की मुख्य भूमिकाओं वाली बहुप्रतीक्षित स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म लाइगर की रिलीज की डेट सामने आ गई है। करण जौहर की यह फिल्म अगले साल 25 अगस्त को रिलीज की जाएगी. 

शिवांगी जोशी के साथ रोमांस करेंगे शाहीर शेख

Shaheer Sheikh to rshare screen with Shivangi Joshi

टीवी एक्टर शाहीर शेख जल्द ही टीवी की आनंदी बनी एक्ट्रेस शिवांगी जोशी के साथ रोमांस करने वाले हैं। शिवांगी जोशी और शाहीर शेख जल्द ही ‘ओ दिलबर यारा’ नाम के म्यूजिक वीडियो में पहली बार एक साथ नजर आने वाले हैं. 

ईशान खट्टर की फिल्म ‘पिप्पा’ की रिलीज डेट सामने आई

Ishaan Khatter’s film Pippa’s release date revealed

ईशान खट्टर और मृणाल ठाकुर की फिल्म ‘पिप्पा’ की रिलीज डेट सामने आ गई है। यह फिल्म अगले साल 9 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Akansha Sharma

Recent Posts

Women’s Day Wishes | अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं

Women's Day Wishes: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हर साल 8 मार्च को मनाया जाता है। यह दिन महिलाओं…

1 सप्ताह ago

Mahashivratri Wishes 2025: भोले की भक्ति में खो जाओ, हर हर महादेव कहते जाओ, दुख- दर्द सब मिट जाएंगे…

Maha Shivratri Wishes: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर, भगवान शिव की महिमा का गुणगान करते…

3 सप्ताह ago

Chitragupt ji Aarti | श्री चित्रगुप्त जी की आरती

Chitragupt Aarti: सभी भक्तों को श्री चित्रगुप्त महाराज के चरणों में सादर प्रणाम। न्याय के…

1 महीना ago

Kunj Bihari ji Aarti | श्री कुंज बिहारी की आरती

Kunj Bihari Aarti: जय श्री कृष्ण! प्रेम और भक्ति के सागर, हमारे प्यारे बांके बिहारी,…

2 महीना ago

Krishna ji Aarti | श्री कृष्ण जी की आरती

Krishna ji Aarti: जय श्री कृष्ण! आइए, आज की इस आरती में प्रेम, भक्ति और…

3 महीना ago

अनंत अंबानी – राधिका मर्चेंट से नागा चैतन्य-शोभिता तक, 2024 में इन कपल्स ने रचाई शादी

कई सेलिब्रिटीज के लिए 2024 बेहद खास रहा. बॉलीवुड से लेकर कई टीवी स्टार्स इस…

3 महीना ago