Entertainment News

आज के बॉलीवुड समाचार: 19 जून 2021

‘फ्लाइंग सिख’ का 91 साल की उम्र में हुआ निधन

Milkha Singh passes away after long battle with Covid

भारत के महान धावक मिल्खा सिंह का कोरोना के चलते निधन हो गया, वो 91 साल के थे। पद्मश्री मिल्खा सिंह ने शुक्रवार की रात 11:30 बजे पीजीआई चंडीगढ़ में अंतिम सांस ली। इससे पहले रविवार को उनकी 85 वर्षीया पत्नी और भारतीय वॉलीबॉल टीम की पूर्व कप्तान निर्मल कौर ने भी कोरोना संक्रमण के कारण दम तोड़ दिया था. मिल्खा 20 मई को कोरोना वायरस की चपेट में आए थे. 

सुशांत के दोस्त सिद्धार्थ पिठानी को शादी के लिए मिली 15 दिन की अंतरिम जमानत

Siddharth Pithani granted interim relief for marriage

सुशांत सिंह राजपूत से जुड़े ड्रग्स मामले में अभिनेता के दोस्त सिद्धार्थ पिठानी को अंतरिम जमानत मिल गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 15 दिन के लिए सिद्धार्थ को उनकी शादी के लिए बेल मिली है। 

सावधान इंडिया फेम दो टीवी अभिनेत्रियां को मुंबई पुलिस ने किया चोरी मामलें मे गिरफ्तार

मुंबई पुलिस ने क्राइम पेट्रोल और सावधान इंडिया जैसे टीवी शो में काम करनेवाली दो अभिनेत्रियों को गिरफ्तार किया है। इन दोनों पर अपने दोस्त के घर से तीन लाख 28 हजार रुपये चोरी का आरोप है। बताया जा रहा है कि लॉकडाउन के कारण सीरियल की शूटिंग बंद होने के चलते दोनो पैसों की कमी से जूझ रही थी. 

जाह्ववी कपूर की बहन खुशी ने शेयर की बोल्ड फोटो

Khushi Kapoor sets the internet on fire in lavender bikini

श्रीदेवी और बोनी कपूर की छोटी बेटी खुशी कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं.  हाल ही में खुशी ने सोशल मीडिया पर पर्पल कलर की बिकिनी पहने बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीर शेयर की है. 

अजय देवगन का डिजिटल डेब्यू, बतौर फीस ले रहे 125 करोड़ रुपए

Ajay Devgn is charging a whopping 125 crores for his digital debut show

बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन ने अपने डिजिटल डेब्यू प्रोजेक्ट ‘रूद्र’ सीरीज की शूटिंग शुरू कर दी है। यह ब्रिटिश शो ‘लूथर’ का आधिकारिक रिमेक है। इस शो मे अजय का अलग अंदाज नजर आएगा। रिपोर्ट्स की मानें, तो अजय को इस डिजिटल प्रोजेक्ट के लिए 125 करोड़ रुपए बतौर फीस मिलेंगे।

Aakanksha Sharma

Recent Posts

Women’s Day Wishes | अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं

Women's Day Wishes: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हर साल 8 मार्च को मनाया जाता है। यह दिन महिलाओं…

2 सप्ताह ago

Mahashivratri Wishes 2025: भोले की भक्ति में खो जाओ, हर हर महादेव कहते जाओ, दुख- दर्द सब मिट जाएंगे…

Maha Shivratri Wishes: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर, भगवान शिव की महिमा का गुणगान करते…

3 सप्ताह ago

Chitragupt ji Aarti | श्री चित्रगुप्त जी की आरती

Chitragupt Aarti: सभी भक्तों को श्री चित्रगुप्त महाराज के चरणों में सादर प्रणाम। न्याय के…

1 महीना ago

Kunj Bihari ji Aarti | श्री कुंज बिहारी की आरती

Kunj Bihari Aarti: जय श्री कृष्ण! प्रेम और भक्ति के सागर, हमारे प्यारे बांके बिहारी,…

2 महीना ago

Krishna ji Aarti | श्री कृष्ण जी की आरती

Krishna ji Aarti: जय श्री कृष्ण! आइए, आज की इस आरती में प्रेम, भक्ति और…

3 महीना ago

अनंत अंबानी – राधिका मर्चेंट से नागा चैतन्य-शोभिता तक, 2024 में इन कपल्स ने रचाई शादी

कई सेलिब्रिटीज के लिए 2024 बेहद खास रहा. बॉलीवुड से लेकर कई टीवी स्टार्स इस…

3 महीना ago