Entertainment News

आज के बॉलीवुड समाचार | Today’s Bollywood News: 6 December 2021

जैकलीन फर्नांडिस को विदेश जाने से रोका गया

Actor Jacqueline Fernandez stopped from leaving country

बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस को मुंबई से दुबई जाते हुए एयरपोर्ट पर अधिकारियों ने रोक लिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक जैकलीन के खिलाफ ईडी की ओर जारी लुक आउट नोटिस की वजह से रोका गया है। बता दें कि जैकलीन के महाठग सुकेश चंद्रशेखर से लिंक होने की आशंका है। जिसकी वजह से जैकलीन जांच एजेंसी की रडार पर हैं।

Ahan Shetty की फिल्म Tadap ने की धमाकेदार कमाई

Ahan Shetty’s film ‘Tadap’ makes a bang

बॉलीवुड फिल्म स्टार सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी की डेब्यू फिल्म तड़प सिनेमाघर पर धमाकेदार कमाई कर रही है। इस फिल्म ने लगातार दूसरे दिन शानदार कारोबार करते हुए अपने खाते में 8 करोड़ रुपये से भी ज्यादा की रकम जोड़ ली है। 

करोड़ों में बिके अखंडा के हिंदी डबिंग अधिकार

साउथ सिनेमा की फिल्म अखंडा को टॉलीवुड में अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। जिसके बाद चर्चा है कि इस फिल्म के हिंदी डबिंग के अधिकार भी निर्माताओं ने करोड़ों रुपयों में बेचे हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म की हिंदी डबिंग के अधिकार मेकर्स ने 20 करोड़ रुपये में बेचे हैं।

सायंतनी घोष ने ब्वॉयफ्रेंड अनुग्रह तिवारी संग लिए फेरे

Actress Sayantani Ghosh Marries Anugrah Tiwari

टीवी की नागिन सायंतनी घोष ने अपने लंबे समय से ब्वॉयफ्रेंड रहे अनुग्रह तिवारी से 5 दिसंबर को शादी रचा ली है. सायंतनी और अनुग्रह पिछले आठ साल से रिलेशनशिप में थे और अब जीवनसाथी बन गए हैं. 

नुसरत जहां ने यश दासगुप्ता के साथ बेटे की तस्वीर की शेयर

Nusrat Jahan posts cute picture of Yash Dasgupta with their son Yishaan

नुसरत जहां ने अपने इंस्टाग्राम पर हाल ही में एक स्टोरी शेयर की, जिसमें यीशान बड़े ही प्यार से अपने पिता की उंगली थामे नजर आये. नुसरत द्वारा डाली गई ये तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

Akansha Sharma

Recent Posts

Women’s Day Wishes | अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं

Women's Day Wishes: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हर साल 8 मार्च को मनाया जाता है। यह दिन महिलाओं…

2 सप्ताह ago

Mahashivratri Wishes 2025: भोले की भक्ति में खो जाओ, हर हर महादेव कहते जाओ, दुख- दर्द सब मिट जाएंगे…

Maha Shivratri Wishes: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर, भगवान शिव की महिमा का गुणगान करते…

3 सप्ताह ago

Chitragupt ji Aarti | श्री चित्रगुप्त जी की आरती

Chitragupt Aarti: सभी भक्तों को श्री चित्रगुप्त महाराज के चरणों में सादर प्रणाम। न्याय के…

1 महीना ago

Kunj Bihari ji Aarti | श्री कुंज बिहारी की आरती

Kunj Bihari Aarti: जय श्री कृष्ण! प्रेम और भक्ति के सागर, हमारे प्यारे बांके बिहारी,…

2 महीना ago

Krishna ji Aarti | श्री कृष्ण जी की आरती

Krishna ji Aarti: जय श्री कृष्ण! आइए, आज की इस आरती में प्रेम, भक्ति और…

3 महीना ago

अनंत अंबानी – राधिका मर्चेंट से नागा चैतन्य-शोभिता तक, 2024 में इन कपल्स ने रचाई शादी

कई सेलिब्रिटीज के लिए 2024 बेहद खास रहा. बॉलीवुड से लेकर कई टीवी स्टार्स इस…

3 महीना ago