पॉप्युलर टीवी ऐक्ट्रेस और कोरियॉग्राफर मोहिना कुमारी सिंह के फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में नजर आ चुकी एक्ट्रेस मोहिना कुमारी सिंह का कोरोना टेस्ट पॉजेटिव आया है।
मोहिना कुमारी उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज की बहू हैं। सतपाल महाराज की पत्नी पूर्व विधायक अमृता रावत के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद अब खुद सतपाल महाराज की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आ गई है. यही नहीं महाराज का बेटा, बहु समेत 22 कर्मचारियों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है इनमे से 7 लोग महाराज के घर सदस्य है अन्य स्टाफ में भी कोरोना के लक्षण पाए गए, जिसके बाद से सभी को क्वॉरंटीन कर दिया गया।
बताया जा रहा है कि मोहिना कुमारी भी फिलहाल क्वॉरंटीन में हैं। जिला प्रशासन ने उनकी कोठी वाले क्षेत्र को भी कंटेनमेंट ज़ोन घोषित कर दिया है।
यह खबर सार्वजनिक होते ही राज्य में हड़कंप मच गया है क्योंकि शुक्रवार को सचिवालय में आयोजित कैबिनेट बैठक में सतपाल महाराज भी शामिल हुए थे और इस बैठक में स्वयं मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी शामिल थे। इतना ही नहीं महाराज ने इसके बाद पर्यटन विभाग की बैठक में भी शिरकत की थी।प्रोटोकॉल के मुताबिक महाराज के कैबिनेट सहयोगियों समेत उनसे मिलने वाले तमाम लोग भी क्वारंटाइन किए जाएंगे।
मोहिना कुमारी सिंह कोरोना वायरस से बचने के लिए हर तरह के नियम का पालन कर रही थी साथ ही अपने घर में मास्क, सोशल डिस्टेंसिग और सैनेटाइजेशन का पूरा ख्याल रखती हैं।
कुछ समय पहले ही मोहिना कुमारी सिंह पति सुयश के साथ ग्रोसरी शॉपिंग करते नजर आई थी और उस समय भी दोनों ने फेस मास्क सहित अपनी सेफ्टी के पूरे इंतजाम किए हुए थे।मोहिना कुमारी सिंह वीडियोस के जरिए फैंस को कोरोना के बारे में जानकारी देती रहती हैं साथ योगा के माध्यम से इम्यून सिस्टम मजबूत करने के लिए फैंस को कुछ उपाय भी बताए थे। वह अपने साथ साथ फैंस की सेहत का भी पूरा ख्याल रख रही थीं।
बता दें कि मोहिना कुमारी पॉप्युलर टीवी शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में नजर आ चुकी हैं। मोहिना ने पिछले साल यानी अक्टूबर 2019 में सतपाल महाराज के बेटे सुयश रावत से शादी की थी।
Women's Day Wishes: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हर साल 8 मार्च को मनाया जाता है। यह दिन महिलाओं…
Maha Shivratri Wishes: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर, भगवान शिव की महिमा का गुणगान करते…
Chitragupt Aarti: सभी भक्तों को श्री चित्रगुप्त महाराज के चरणों में सादर प्रणाम। न्याय के…
Kunj Bihari Aarti: जय श्री कृष्ण! प्रेम और भक्ति के सागर, हमारे प्यारे बांके बिहारी,…
Krishna ji Aarti: जय श्री कृष्ण! आइए, आज की इस आरती में प्रेम, भक्ति और…
कई सेलिब्रिटीज के लिए 2024 बेहद खास रहा. बॉलीवुड से लेकर कई टीवी स्टार्स इस…