Entertainment News

कर्नाटक की सिनी शेट्टी बनी मिस इंडिया 2022, जानिए कौन है नई मिस इंडिया 

देश को एक बार फिर अपनी नई ब्यूटी क्वीन मिल गई है. हाल ही में फेमिना मिस इंडिया 2022 की घोषणा की गई है। कर्नाटक की रहने वाली सिनी शेट्टी ने 31 फाइनलिस्ट को मात देकर मिस इंडिया 2022 का ताज पहना है. खिताब जितने के बाद से सिनी लगातार चर्चा में बनी हुई है उनके ढेरों बधाइयां मिल रही हैं। वही लोग नई मिस इंडिया के बारे में जानने के लिए काफी बेसब्र है तो आइए बताते है कौन है देश की नई मिस इंडिया।

21 साल सिनी शेट्टी मूल रूप से कर्नाटक की रहने वाली हैं लेकिन उनका जन्म मुंबई में हुआ था। सिनी ने अकाउंटिंग और फाइनेंस में बेचलर्स डिग्री ली है. सिनी अभी भी स्टडी कर रही हैं. रिपोर्ट के अनुसार सिनी चार्टेड फाइनेंसियल एनालिस्ट का कोर्स कर रही हैं. वही सिनी शेट्टी को डांस का काफी शौक है.

Meet Miss India 2022 winner Sini Shetty

ब्यूटी विद ब्रेन सिनी शेट्टी मल्टी टैलेंटेड है वो मिस इंडिया बनने के साथ साथ एक डांसर भी है और महज 4 साल की उम्र से डांस कर रही हैं. सिनी एक ट्रेंड डांसर है उन्होंने 14 साल की उम्र अरंगत्रम और भरतनाट्यम सीखा था। अपने सोशल मीडिया पर सिनी ने अपनी डांस की कई वीडियो शेयर की हुई है जिन्हें काफी पसंद किया जा रहा है।

सिनी ने बतौर मॉडल अपना करियर शुरू किया था. उन्हें कई बड़े ऐड्स में देखा गया हैं. वही मिस इंडिया बनने से पहले सिनी अन्य कंपटीशन में मिस टैलेंट का खिताब जीत चुकीं हैं।

मिस इंडिया 2021 की विजेता मानसा वाराणसी ने मिस इंडिया 2022 सिनी शेट्टी को क्राउन पहनाया था। वही मिस इंडिया 2022 का ग्रैंड फिनाले इवेंट में नेहा धूपिया, कृति सेनन, मनीष पॉल, राजकुमार राव, डिनो मोरिया, मिताली राज, मलाइका अरोड़ा सहित कई अन्य सेलेब्स ने हिस्सा लिया था।

मिस इंडिया 2022 का ताज सिनी शेट्टी के सिर सजा है। वहीं राजस्थान की रूबल शेखावत फर्स्ट रनरअप रही और उत्तर प्रदेश की रहने वाली शिनाता चौहान मिस इंडिया 2022 की सेकेंड रनरअप रहीं।

Akansha Sharma

Recent Posts

Women’s Day Wishes | अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं

Women's Day Wishes: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हर साल 8 मार्च को मनाया जाता है। यह दिन महिलाओं…

2 सप्ताह ago

Mahashivratri Wishes 2025: भोले की भक्ति में खो जाओ, हर हर महादेव कहते जाओ, दुख- दर्द सब मिट जाएंगे…

Maha Shivratri Wishes: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर, भगवान शिव की महिमा का गुणगान करते…

3 सप्ताह ago

Chitragupt ji Aarti | श्री चित्रगुप्त जी की आरती

Chitragupt Aarti: सभी भक्तों को श्री चित्रगुप्त महाराज के चरणों में सादर प्रणाम। न्याय के…

1 महीना ago

Kunj Bihari ji Aarti | श्री कुंज बिहारी की आरती

Kunj Bihari Aarti: जय श्री कृष्ण! प्रेम और भक्ति के सागर, हमारे प्यारे बांके बिहारी,…

2 महीना ago

Krishna ji Aarti | श्री कृष्ण जी की आरती

Krishna ji Aarti: जय श्री कृष्ण! आइए, आज की इस आरती में प्रेम, भक्ति और…

3 महीना ago

अनंत अंबानी – राधिका मर्चेंट से नागा चैतन्य-शोभिता तक, 2024 में इन कपल्स ने रचाई शादी

कई सेलिब्रिटीज के लिए 2024 बेहद खास रहा. बॉलीवुड से लेकर कई टीवी स्टार्स इस…

3 महीना ago